BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव के अंतिम दिन सभी स्टार प्रचारकों व प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

by bnnbharat.com
December 10, 2019
in समाचार
चुनाव के अंतिम दिन सभी स्टार प्रचारकों व प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

चुनाव के अंतिम दिन सभी स्टार प्रचारकों व प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: तीसरे चरण में सत्रह विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज रांची के खिजरी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में हिस्सा लेकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की.

दास बरकट्ठा और मांडू विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन मांडू विधानसभा क्षेत्र में जनसभा में शामिल होंगे, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रैली करेंगे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सिंदरी, निरसा, टुंडी ,गांडेय और मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में सघन प्रचार अभियान में शामिल हो रहे है. जबकि झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर वोट की अपील कर रहे है.

मरांडी खुद धनवार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो भी अपने निर्वाचन क्षेत्र सिल्ली के विभिन्न प्रखंडों और गांवों का दौरा कर छोटी-बड़ी जनसभा को संबोधित कर और पदयात्रा कर समर्थन का आग्रह कर रहे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Next Post

17 विस क्षेत्रों में ड्राई डे लागू, शराब की खरीद-बिक्री पर रोक

Next Post
17 विस क्षेत्रों में ड्राई डे लागू, शराब की खरीद-बिक्री पर रोक

17 विस क्षेत्रों में ड्राई डे लागू, शराब की खरीद-बिक्री पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d