BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक बार फिर चतरा जिला ग्रीन जोन में शुमार

इकलौता कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर लौटा

by bnnbharat.com
May 27, 2020
in Uncategorized
एक बार फिर चतरा जिला ग्रीन जोन में शुमार

एक बार फिर चतरा जिला ग्रीन जोन में शुमार

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा जिलेवासियों के लिए एक अच्छी व राहत भरी खबर है. दरअसल चतरा एक बार फिर ग्रीन जिलों की श्रेणी में शुमार हो गया है. जिले का इकलौता कोरोना संक्रमित युवक स्वस्थ हो गया है. उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह व सिविल सर्जन द्वारा मंगलवार की शाम इसकी पुष्टि करते हुए युवक को ससम्मान सदर अस्पताल के कोविड-19 हॉस्पिटल से समारोह आयोजित कर विदाई दी गई.

गौरतलब है कि संक्रमित युवक जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के मंझौलीखुर्द गांव का रहने वाला है. वह मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में काम करता था. लॉकडाउन के करीब डेढ़ महीने के बाद वह मुंबई से अपने पैतृक गांव वापस लौटा था. 12 मई को वह मंझौलीखूद पहुंचा था. 13 मई को सदर अस्पताल में उसकी जांच की गई थी. स्‍वाब जांच के लिए धनबाद पीएमसीएच भेजा गया था. 21 मई की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटीव आई थी. उसके बाद चतरा ओरेंज जोन की श्रेणी में आ गया था. तत्पश्चात जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संक्रमित युवक को क्वारंटाइन सेंटर से उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल स्थित कोविड-19 में 22 मई से उसका उपचार किया जा रहा था. दूसरे दिन उसका स्‍वाब फिर से जांच के लिए धनबाद भेजा गया. जांच रिपोर्ट निगेटिव आई. संदेह को दूर करने के लिए एक बार फिर जांच कराई गई. इस प्रकार लगातार दूसरी बार भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार की शाम कोविड-19 के अस्पताल से उसे सम्मान के साथ पैतृक गांव भेज दिया.

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिलेवासियों के लिए यह बेहद खुशी का क्षण होने के साथ-साथ राहत का विषय है. हम फिर से ग्रीन जिलों में शामिल हो गए हैं. उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य लोगों के प्रति आभार जताया. कहा कि चतरा में यह पहला केस था. लेकिन उसके बाद भी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरे साहस और दृढता के साथ कोरोना से लड़ते रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रेनों का गंतव्य से भटक जाना, भूख-प्यास से प्रवासी श्रमिकों की मौत दुःखद: कांग्रेस

Next Post

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं राहुल गांधी: रविशंकर प्रसाद

Next Post
कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं राहुल गांधी: रविशंकर प्रसाद

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं राहुल गांधी: रविशंकर प्रसाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d