गिरिडीह: जमुआ प्रखंड में भाजपा झारखंडधाम मंडल की बैठक हुई. विधानसभा क्षेत्र के झारखंडधाम मंडल कार्यालय में जमुआ विधानसभा कोर कमेटी के अध्यक्ष महादेव दुबे के अध्यक्षता में पन्ना प्रमुख की समीक्षा बैठक की गई. जहां सभी मंडल में पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य चल रहा है, जहां 60 मतदाता पर एक पन्ना प्रमुख अध्यक्ष का चयन होगा.
बैठक में मुख्य रूप से जमूआ विधानसभा भाजपा के संयोजक महादेव दुबे एवं भाजपा मंडल के अध्यक्ष दशरथ वर्मा ने बताया कि 12 नवंबर को जमुआ विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल में पार्टी की कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा. जिसमें मुख्य रूप से जमुआ विधायक केदार हाजरा उपस्थित होंगे.
जानकारी के अनुसार, सभी मंडल में पार्टी कार्यालय खुलेगा. जिसका उद्घाटन जमुआ के कार्यालय में किया जाएगा.
वहीं युवा कृष्णा हजरा के अलावे वकील विश्वकर्मा, शिवचरण महतो, लक्ष्मण महतो, नागेश्वर कुमार सिंह, नन्द किशोर वर्मा, बिशेश्वर पंडा, संजय पण्डित, नारायण प्रसाद वर्मा, विवेकानंद राय, राजेंद्र वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.