BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीड़ित महिलाओं के लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करेगा वन स्टाॅप सेंटरः उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
पीड़ित महिलाओं के लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करेगा वन स्टाॅप सेंटरः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त ने सखी वन स्टाॅप सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सखी वन स्टाॅप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को मिलेगी सुविधाएंः उपायुक्त

देवघर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सदर अस्पताल परिसर स्थित नवनिर्मित सखी वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने सखी वन स्टाॅप सेन्टर अन्तर्गत बनाये गये कमरों रसोई घर, शौचालय, पेयजल, भवन परिसर में की गयी व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक मुलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी का अधिष्ठापन आवश्यक फर्नीचर व पीड़ित महिलाओं की सुविधा हेतु आवश्यक सामग्रियों एवं व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरूस्त करने का निदेश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया.

इसके अलावे मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि जल्द हीं सदर अस्पताल प्रांगण में सखी वन स्टाॅप सेंटर की शुरूआत की जायेगी. इसके तहत किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, अस्थाई आश्रय रहना व खाना आदि सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी. साथ हीं घरेलू हिंसा, मारपीट, दुष्कर्म, लैंगिक उत्पीड़न, भावनात्मक उत्पीड़न, बाल विवाह, महिला तस्करी, दहेज उत्पीड़न, एसिड अटैक, साइबर क्राइम आदि को भी शामिल किया गया है.

वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करता है. जहां पीड़ित महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक व मानसिक तौर पर तक सशक्त करने के लिए उनका मार्गदर्शन व सहयोग किया जायेगा.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन डाॅ0 एसके मेहरोत्रा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, जिला समाज कल्याण कार्यालय के लिपिक सुशील पांडेय एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

25 करोड़ की ‘नल-जल योजना’ का ऑनलाइन शुभारंभ

Next Post

नए प्रयोगों से अपनी आय बढ़ा सकते हैं किसान: CM योगी

Next Post
CM योगी आज करेंगे अस्पतालों का निरीक्षण

नए प्रयोगों से अपनी आय बढ़ा सकते हैं किसान: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d