BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लैंडमाइंस विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत एक घायल

by bnnbharat.com
December 13, 2019
in Uncategorized
लैंडमाइंस विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत एक घायल

लैंडमाइंस विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत एक घायल

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहारः  सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ पंचायत के गुज़रबंधा जंगल में गुरुवार की दोपहर लैंडमाइंस विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि एक अन्य ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया.

इस घटना में छह अन्य ग्रामीण बाल बाल बचे. घटना की जानकारी शुक्रवार को हुयी. मृतक की पहचान नरेशगढ़ के झनका टोला के रहने वाले एतवा परहिया (35) के रूप में की गयी है.

घायल सूरज परहिया (25) घघरी के नवाटोली का रहने वाला है. घायल को शुक्रवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार लाया गया है.

बता दें कि लातेहार थाना क्षेत्र का यह हिस्सा अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र रहा है. हालांकि इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों की चौकियां बनने से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगा है.

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को सुबह नौ बजे ग्रामीणों की एक टोली बांस काटने के लिए गुजरबंधा जंगल गयी थी.

इस दल में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल सात लोग शामिल थे. घटना में बाल बाल बचे महरंग परहिया ने बताया, “बांस काटने के क्रम में लगभग दो बजे जमीन में गड़ा बम विस्फोट कर गया और एतवा परहिया की मौके पर ही मौत हो गयी.

जबकि मेरा पुत्र सुरज घायल हो गया. मौके पर महरंग के दो और पुत्र सुदर्शन परहिया (20) और राकेश परहिया (25) भी मौजूद थे जो बाल बाल बच गए.

ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना में बिनोद परहिया (16) और जोरू परहिया (22) भी बाल बाल बचे. मौके पर पुलिस ने पहुँच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

हालाँकि तुरंत यह स्पष्ट नहीं हो सका कि लैंडमाइंस हाल में ही लगायी गयी थी अथवा इस नक्सलियों ने काफी पहले लगाया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Next Post

पांचवें चरण में पूरी सरकार ही खड़ी है चुनाव मैदान में

Next Post
पांचवें चरण में पूरी सरकार ही खड़ी है चुनाव मैदान में

पांचवें चरण में पूरी सरकार ही खड़ी है चुनाव मैदान में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d