BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्याज हुई बेवफा, निकाले लोगों की आंखों से आंसू…

by bnnbharat.com
November 7, 2019
in समाचार
प्याज हुई बेवफा, निकाले लोगों की आंखों से आंसू…
Share on FacebookShare on Twitter

सब्जी मार्केट में आज कल सब्जियों का रेट सुनते ही ग्राहकों की चीख निकल जाती है और हर कोई बस यही कहता हुआ नजर आ रहा है बाप रे बाप इतनी महंगाई. वहीं महंगाई की मार से हर कोई व्यक्ति परेशान है. लेकिन इन दिनों जिस तरह से सब्जी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, इससे गरीबों की थाली से प्याज व हरी सब्जी गायब हो गई है. वहीं इस बढ़ोतरी से घरों का बजट भी बिगड़ता चला जा रहा है.

इससे पहले लोग आलू और प्याज के सहारे रहते थे, लेकिन अब प्याज ही बेवफा हो गई है. जिससे मध्यम और गरीब परिवारों की थाली में सब्जी लगभग गायब सी हो गई है. आमतौर पर प्याज व हरी सब्जी पहले 25 से 35 रुपया किलो मिल जाती थी, लेकिन वहीं अब 50 से 100 रुपए से नीचे नहीं मिल रही है.

वहीं अब लोग किलों की जगह पांव से ही संतुष्ट हैं

30 से 35 रुपए किलो में मिलने वाला प्याज अब 80 रुपए किलो बिक रहा है. कल तक एक-एक किलो प्याज खरीदने वाले लोग अब पांवभर से ही खुद को संतुष्ट कर रहे हैं.

बाजार में कम हुए खरीददार

जहां महंगाई ने रसोई में आग लगाई है, वहीं अधिकांश लोग सब्जियों के दाम पूछ कर ही संतोष कर रहे हैं. सब्जी में बढ़ती महंगाई के कारण अब बाजारों में लोगों की भीड़ कम हो रही है. एक ओर भरपूर खरीददार ना मिलने के कारण सब्जी व्यापारियों की सब्जियां भी पड़े-पड़े खराब हो रही है. लोगों का कहना है कि सरकार को अपनी सल्तनत संभालने के अलावा और दूसरा कोई काम है ही नहीं जो इन गरीबों की ओर नजर डालकर इनकी बेबसी पर कोई कदम उठाए. सरकार केवल एक दूसरे से आंख मिचौली खेलने के खेल में मस्त है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर प्रथम मतदान कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Next Post

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रथ रवाना

Next Post
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रथ रवाना

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रथ रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d