BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपके बालों का झड़ना रोक सकता है प्याज का तेल, जानें कैसे

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in समाचार
आपके बालों का झड़ना रोक सकता है प्याज का तेल, जानें कैसे
Share on FacebookShare on Twitter

बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है. कई बार बालों को झड़ने से रोकना मुश्किल हो सकता है. लंबे और घने बाल हर किसी का सपना होता है, लेकिन सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बालों का झड़ना पुरुषों को भी परेशान कर सकता है. इससे आप स्ट्रेस में भी जा सकते हैं. आखिर सुंदर दिखना किसे पसंद नहीं होता है. बालों के झड़न के लिए गलत खानपान और तनाव कारण हो सकते हैं, लेकिन हम लाए हैं आपके लिए एक ऐसा नुस्खा जिससे आपके बालों का झड़ना न सिर्फ कम हो सकता है बल्कि आपको लंबे और काले बाल भी मिल सकते हैं. जी हां बालों के झड़ने के लिए सबसे प्रभावी और घरेलू उपचारों में से एक प्याज है. बालों को झड़ने से रोकने के लिए हाल के कुछ सालों मे प्याज ने कई चमत्कारी परिणाम दिए हैं! बालों को झड़ने से रोकने के साथ-साथ लंबा करने के लिए अपने रेगुलर तेल में भी प्याज को मिला सकते हैं. जिसे आप रोजाना की दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.

प्याज लगभग हर किसी के घर में आसानी से मिल जाएगा. प्याज में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो बालों की ग्रोथ और बालों के झड़ने से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं. प्याज में कुछ खनिज होते हैं जो बालों के लिए अच्छे होते हैं. प्याज में सल्फर की मात्रा होती है जो बालों के विकास में मदद करती है. यह बालों को बढ़ाने के लिए पोषण देता है. प्याज में एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं जो संभावित संक्रमण को मारते हैं.

प्याज के तेल का उपयोग आपके सिर के पीएच को संतुलित करेगा और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकता है. सिर में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन भी बालों लंबा करने के लिए कारगर साबित हो सकता है.

घर पर प्याज का तेल कैसे तैयार करें?

मार्केट में भी प्याज का तेल मिल जाता है, लेकिन आप इसे कुछ आसान तरीकों से अपने घर पर तैयार कर सकते हैं. प्याज के तेल का मतलब है तेल में प्याज के अर्क को जोड़ना. इसके लिए आप नारियल तेल ले सकते हैं और इसे गर्म कर कुछ करी पत्तों के साथ इसमें कटा हुआ प्याज डालें. अब मिश्रण को गर्म करें और करी पत्ते को काला होने दें. एक बार जब यह मिश्रण बन जाता है तो तेल में से प्याज और करी को अलग किया जाता है. अब इस तेल को स्टोर करें और बालों को धोने से कुछ घंटे पहले या रात में इसका इस्तेमाल करें.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो दिल मिल रहे हैं चुपके-चुपके, प्रदीप यादव व बंधु तिर्की की कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ी, बंधु तिर्की के झाविमो से निष्कासन की तैयारी

Next Post

मानव तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

Next Post
मानव तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

मानव तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d