BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ऑनलाइन गोष्ठी सम्पन्न

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ऑनलाइन गोष्ठी सम्पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ऑनलाइन बैठक रविवार को दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ हुई जिसमें राष्ट्रीय प्रांतीय मंडल जिला तथा तहसील अख्तर के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्रा तथा संचालन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया ने किया. बैठक प्रारंभ होने पर महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बैठक में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए उनसे अपने विचार रखने की अपील की. अयोध्या से सूर्य कुमार मिश्र आजमगढ़ के शिव प्रकाश चतुर्वेदी सहित कई सदस्यों ने पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुए पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की मांग की जिसका अन्य लोगों ने समर्थन किया तथा यह संकल्प लिया गया की देश में कहीं किसी भी पत्रकार के साथ अगर अन्याय होता है तो महासंघ सदैव उनकी मदद के लिए तत्पर रहेगा.

अनुशासन एवं जांच प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी जगदंबा प्रसाद शुक्ला ने इस बात पर चिंता व्यक्त किया कि कुछ ऐसे लोग जिनका महासंघ से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है लेकिन वह संगठन के नाम पर कहीं ना कहीं गैरकानूनी कार्यो में लगे हैं. प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला अध्यक्षों से निवेदन किया गया कि संगठन को बदनाम करने वाले लोगों की पहचान की जाए और उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाए. प्रांतीय महासचिव एस एन मिश्रा ने पत्रकार उत्पीड़न को देखते हुए एक पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ बनाने का सुझाव दिया. रामबाबू चौबे ने प्रदेश को कई जोन में बांटने का निवेदन किया जिससे महासंघ की गतिविधियों में तेजी आ सके. कई सम्मानित सदस्यों ने पत्रकार दुर्घटना बीमा योजना लागू कराने की मांग की. राष्ट्रीय संयोजक द्वारा लोगों को जनवरी 2021 से बीमा योजना लागू करने का आश्वासन दिया गया.

लगातार 2 घंटे तक चली इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुंदर सिंह पटेल, साहित्य प्रकोष्ठ के प्रभारी श्याम नारायण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश उपाध्याय, अमित मिश्रा, शिव जी ओझा, विनय पांडेय, शिवा शंकर पांडेय, बलराम तिवारी, राजेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र शुक्ल सूरज विश्वकर्मा सहित उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश तथा अन्य प्रदेशों के विभिन्न जिलों के सम्मानित पत्रकारों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रयागराज अखिलेश मिश्र व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ अजय पांडेय ने बैठक में शामिल सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार चुनाव: राजनीतिक कार्यक्रमों को मंजूरी, शामिल हो सकेंगे सौ लोग

Next Post

JJMP के इनामी नक्सली घूमते थे कोबरा बटालियन के साथ, बकोरिया कांड को अंजाम देने का है आरोप

Next Post
JJMP के इनामी नक्सली घूमते थे कोबरा बटालियन के साथ, बकोरिया कांड को अंजाम देने का है आरोप

JJMP के इनामी नक्सली घूमते थे कोबरा बटालियन के साथ, बकोरिया कांड को अंजाम देने का है आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d