BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निजी विद्यालयों के करीब 60 प्रतिशत छात्र ही ऑनलाइन पढ़ाई कर पा रहे हैः सरयू राय

by bnnbharat.com
September 19, 2020
in समाचार
सरयू राय का बड़ा खुलासा, विभागों में संचिकाओं को किया जा रहा नष्ट
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत लॉकडाउन में निजी एवं सरकारी विद्यालयों में हो रही ऑनलाइन पढ़ाई का त्वरित सर्वेक्षण कराया है. सर्वेक्षण में पाया गया है कि निजी विद्यालयों के करीब 60 प्रतिशत छात्र ही ऑनलाइन पढ़ाई कर पा रहे हैं.

सरकारी विद्यालयों में तो 9वीं-10वीं वर्ग को छोड़कर अन्य वर्गों में पढ़ाई हो ही नहीं रही है. सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई नहीं होने का कारण मुख्यत: शिक्षकों की अनुपलब्धता और उपलब्ध शिक्षकों की गैरशैक्षणिक विविध कार्यों में व्यस्तता है.

निजी विद्यालयों एवं सरकारी विद्यालयों के उच्च कक्षाओं में 30 से 40 प्रतिशत विद्यार्थियों के नहीं पढ़ पाने का कारण उनके परिवार के पास पर्याप्त स्मार्ट मोबाईल फोन नहीं होना है. किसी परिवार में एक स्मार्ट मोबाईल है तो उसका उपयोग कार्यालय समय में अभिभावक कर रहे हैं. किसी परिवार में एक अतिरिक्त मोबाईल है तो पढ़ने वाले बच्चे एक से अधिक हैं.

सर्वेक्षण तीन सदस्यीय टीम द्वारा किया गया है, जिसमें शिक्षा विभाग के अवकाशप्राप्त अधिकारी एवं सरकारी स्कूलों के विधायक प्रतिनिधि एस पी सिंह, निजी स्कूलों के लिये विधायक प्रतिनिधि डैफोडिल्स स्कूल के मुथिलेश श्रीवास्तव एवं उच्च शिक्षा के लिये विधायक प्रतिनिधि प्रो० राकेश पांडेय शामिल हैं.

राय ने इन्हें निर्देश दिया है कि वे सभी विद्यालयों को पत्र लिखकर क्लासटीचर के माध्यम से जानकारी प्राप्त करें कि किस स्कूल के किस क्लास का कौन विद्यार्थी स्मार्ट मोबाईल फोन नहीं होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहा है, ताकि ऐसे विद्यार्थियों को मोबाईल फोन उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घटनास्थल से 4 किमी. दूर मिला चालक का शव

Next Post

झारखंड में 91 प्रतिशत विशेष शिक्षकों की कमी

Next Post
झारखंड में 91 प्रतिशत विशेष शिक्षकों की कमी

झारखंड में 91 प्रतिशत विशेष शिक्षकों की कमी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d