विनय गुप्ता,
चतरा: बुधवार को लगातार चौथे दिन भी बनियाडीह के जंगलों में छापेमारी अभियान चलाकर 30 एकड़ में लहलहा रहे पोस्ता की फसल को 3 ट्रैक्टर कि मदद कर नष्ट कर दी गई. अफीम नष्ट करने को लेकर पुलिस कप्तान अखिलेश वी वारियर के निर्देशानुसार टीम गठित की गई है टीम में कुंदा पुलिस हंटरगंज वन कर्मी कुंदा वन कर्मियों संयुक्त रुप से अभियान चलाकर अफीम की खेती को नष्ट कर रहे हैं. अभियान का नेतृत्व कुंदा थाना प्रभारी रामवृक्ष राम के द्वारा किया जा रहा है.
थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को बंटा हेसातु के जंगलों में 25 एकड़ पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया था. जिसमें 14 लोगों पर एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया है. सभी अभियुक्त कुंदा थाना क्षेत्र के सिकीदाग पंचायत के बंठा सरजामातु, लोटवा, हेसातु, गांव के लोगों का नाम शामिल है. सभी का नाम गुप्त रखा गई है. अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाएंगे.

