BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोगों में भ्रम फैलाकर भड़का रहे विरोधी, सतर्क रहें कार्यकर्ता: PM मोदी

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
PM मोदी ने ‘हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क’ का किया शिलान्यास
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खास संदेश दिया. उन्होंने पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले नेताओं को नमन किया और बीजेपी सदस्यों को इस मौके पर बधाई दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को विपक्ष द्वारा ‘फैलाए जा रहे भ्रम’ से सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष को भी घेरा.

पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा, ‘आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई. पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं. ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है.’ उन्होंने कहा कि BJP चुनाव जीतने की मशीन नहीं, लोगों का दिल जीतने वाला अभियान है. उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार का मूल्यांकन उसके डिलिवरी सिस्टम से हो रहा है. ये देश में सरकारों के कामकाज का नया मूलमंत्र बन रहा है. बावजूद इसके, दुर्भाग्य ये है कि भाजपा अगर चुनाव जीते तो उसे चुनाव जीतने की मशीन कहा जाता है.’

उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को विरोधियों के खिलाफ सतर्क रहने की बात कही है. उन्होंने कहा कि विरोधी भ्रम फैलाकर लोगों को भड़का रहे हैं. बीजेपी कार्यकर्ता सतर्क रहें. उन्होंने कहा, ‘आज गलत नैरैटिव बनाए जाते हैं- कभी CAA को लेकर, कभी कृषि कानूनों को लेकर, कभी लेबर लॉ को लेकर, बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता को समझना होगा कि इसके पीछे सोची-समझी राजनीति है, ये एक बहुत बड़ा षड़यंत्र है.’पीएम ने कहा कि इसका मकसद है देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना. इसलिए देश में तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं, भ्रम फैलाया जाता है. कभी कहा जाता है संविधान बदल दिया जाएगा. कभी कहा जाता है कि आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा. ये सब कोरे झूठ होते हैं.

यहां उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का जिक्र किया. उन्होंने कहा. ‘भारतीय जनता पार्टी को आकार और विस्तार देने वाले हमारे आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी, आदरणीय मुरली मनोहर जोशी जी जैसे अनेकों वरिष्ठों का आशीर्वाद हमें हमेशा मिलता रहा है.’

पीएम ने कहा, ‘देश का शायद ही कोई राज्य या जिला होगा, जहां पार्टी के लिए 2-3 पीढ़ियां न खप गई हों. मैं इस अवसर पर जनसंघ से लेकर भाजपा तक राष्ट्र सेवा के इस यज्ञ में अपना योगदान देने वाले हर व्यक्ति को आदर पूर्वक नमन करता हूं.’

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी, राजमाता सिंधिया जी, ऐसे अनगिनत महान व्यक्तित्वों को बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता की तरफ से मैं श्रद्धांजलि देता हूं, श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं.’ उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाकर डॉक्टर मुखर्जी का सपना पूरा किया.

पीएम ने कहा कि पार्टी अपने विरोधियों का भी सम्मान करती है. उन्होंने बताया, ‘हम खुले दिल से, भाजपा के घोर विरोधी रहे व्यक्तित्वों का भी सम्मान करते हैं, उन्हें सम्मान देते हैं. भारत रत्न से लेकर पद्म पुरस्कार, इसका उदाहरण हैं. पद्म पुरस्कारों में हमने जो बदलाव किए हैं, वो तो अपने आप में पूरी एक गाथा है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खूबसूरत एहसास: एक साल बाद बेटे से मिली बूढ़ी मां, कोरोना के कारण हुए थे दूर

Next Post

5 राज्यों में मतदान जारी, 12 बजे तक बंगाल में 34.11% वोटिंग

Next Post
10 चरणों में होगा चुनाव बिहार में पंचायत चुनाव, 122 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

5 राज्यों में मतदान जारी, 12 बजे तक बंगाल में 34.11% वोटिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d