BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विपक्षी महागठबंधन तैयार, झाविमो आउट, हेमंत के नेतृत्व में लड़ेंगे कांग्रेसी, राजद और वाम दल

by bnnbharat.com
November 4, 2019
in Uncategorized
विपक्षी महागठबंधन तैयार, झाविमो आउट, हेमंत के नेतृत्व में लड़ेंगे कांग्रेसी, राजद और वाम दल

विपक्षी महागठबंधन तैयार, झाविमो आउट, हेमंत के नेतृत्व में लड़ेंगे कांग्रेसी, राजद और वाम दल

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर ड्रामा अब सामने दिखने लगा है. अब तक विपक्षी दलों में एकता नहीं होने की जो बातें हो रही थी, उस पर लगाम लग गया है. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस, राजद, मासस और सहयोगी दल चुनाव एक साथ लड़ेंगे. इसको लेकर सीट शेयरिंग का फॉर्मुला भी तैयार हो गया है. विपक्षी महागठबंधन से झारखंड विकास मोर्चा आउट हो गया है. सूत्रों के अनुसार झामुमो गठबंधन के तहत 42, कांग्रेस 28, राष्ट्रीय जनता दल 5 और मासस तथा अन्य वामपंथी दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. इसके लिए हेमंत सोरेन, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और राजद नेता लालू प्रसाद के बीच आंतरिक समझौता भी हो चुका है. समझौते के कुछ तथ्य चौंकानेवाले भी हैं. अब तक जिस प्रकार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम और आरपीएन सिंह ने झामुमो से नजदीकियां साधी थी, वह किसी से छुपी हुई नहीं है. जानकारी के अनुसार 2014 के पहले नंबर की सीट और दूसरे नंबर की सीट पर ही शेयरिंग का फॉर्मुला तय किया गया है.

ये हैं सीटें

झारखंड में विपक्षी दलों के लिए तय फॉर्मुले के हिसाब से अब तक की तय सीटें इस प्रकार हैं.

झामुमो – बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामा, मांडू, डुमरी, गोमिया, बहरागोड़ा, चक्रधरपुर, खरसांवां, मनोहरपुर, तोरपा, सिल्ली, विशुनपुर, तमाड़, रांची, राजमहल, बोरियो, दुमका, गिरिडीह, पोटका, ईचागढ़, खूंटी, गुमला, टूंडी, जुगसलाई, घाटशिला, गढ़वा, सिसई, मांडर.

Also Read This:-आजसूः कठिन डगर है पनघट की, जल्द सुलझानी होगी गठबंधन की गुत्थी

कांग्रेस – हटिया, कांके, खिजरी, पांकी, विश्रामपुर, मनिका, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, धनबाद, झरिया, बाघमारा, बोकारो, बड़कागांव, बरही, हजारीबाग, रामगढ़, जगन्नाथपुर, मझगांव, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, जरमुंडी, जामताड़ा, गांडेय, महगामा, मधुपुर.

राजद – कोडरमा, गोड्डा, देवघर, छतरपुर, भवनाथपुर.

मासस और अन्य – निरसा, सिंदरी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्मचारी के साथ संबंध होने के कारण मैकडोनाल्ड के सीईओ को कंपनी ने निकाला बाहर

Next Post

आजसूः कठिन डगर है पनघट की, जल्द सुलझानी होगी गठबंधन की गुत्थी

Next Post
आजसूः कठिन डगर है पनघट की, जल्द सुलझानी होगी गठबंधन की गुत्थी

आजसूः कठिन डगर है पनघट की, जल्द सुलझानी होगी गठबंधन की गुत्थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d