BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलवाद विपक्ष की देन, घोटालेबाज जाएंगे होटवार : रघुवर दास

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in समाचार
नक्सलवाद विपक्ष की देन, घोटालेबाज जाएंगे होटवार : रघुवर दास

नक्सलवाद विपक्ष की देन, घोटालेबाज जाएंगे होटवार : रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

मो.अरबाज,

चतरा: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सिमरिया पहुंचे. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी किशुन दास के नामांकन जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान रघुवर दास ने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना साधा.

इस दौरान प्रदेश चुनाव प्रभारी सह बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव और सांसद सुनील सिंह भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में 14 वर्षों तक शासन करने वाली विपक्षी पार्टियों और उसके नेताओं ने झारखंड का दोहन किया है.

जेएमएम, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर राज्य के संसाधनों और खजाने को दोनों हाथों से लूटने का काम किया. ये लोग पैसे के खातिर किसी भी स्तर तक जा सकते हैं.

उन्होंने ये भी कहा कि झामुमो का मतलब झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी है. जेएमएम, कांग्रेस और राजद में सरकार बनाने का दम नहीं है. यही कारण है कि राज्य की खनिज संपदाओं पर गिद्ध नजर जमाए ये लोग गठबंधन कर फिर से सत्ता हासिल करने की फिराक में लगे हैं. कोई दस सीट पर चुनाव लड़ रहा है तो कोई बीस और तीस सीट पर. ऐसे में समझा जा सकता है कि जो अपने दम पर सरकार बनाने की हिम्मत नहीं रखता वह प्रदेश का क्या विकास करेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीए के शासनकाल में देश और प्रदेश में आतंकवाद और उग्रवाद चरम पर था लेकिन डबल इंजन की सरकार बनते ही विकास विरोधी नक्सलियों और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है.

उन्होंने कहा कि देश में मजबूत और सशक्त सरकार की ही देन है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक कानून लागू है. झारखंड में उग्रवाद के लिए रघुवर दास ने कांग्रेस, जेएमएम और राजद को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि उनके शासनकाल में प्रदेश में उग्रवाद चरम पर पहुंच गया था, लेकिन पिछले पांच वर्ष के दौरान उग्रवाद को बहुत हद तक पूरे झारखंड से समाप्त कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि चतरा और मनोहरपुर में जल्द स्टील प्लांट लगेगा. इसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई. यूपीए सरकार की तरह यहां से खनिज को खोदकर बाहर ले जाने की इजाजत किसी को नहीं मिलेगी.

अगर कोयले की खुदाई यहां होगी तो प्लांट भी यहीं लगेगा. झारखंड से कोयले का निर्यात नहीं होगा बल्कि कोयले से बिजली का निर्माण कर उसे बेचा जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2024 तक सभी घरों में नल से पानी पहुंचाया जाएगा.

ट्रांसमिशन लाइन का काम पूरा होने के बाद गांवों को भी 24 घंटे बिजली मिलेगी. उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्ष के दौरान डबल इंजन की सरकार में झारखंड में विकास का बहुत काम किया है. 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाई गई है. सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में भी बेहतर काम किया गया है.

महिला सशक्तिकरण के लिए सखी मंडल को आंगनबाड़ी के लिए पोषाहार बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है ताकि झारखंड की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में लुटेरों और घोटाले बाजों के लिए सत्ता में नहीं बल्कि होटवार में जगह है. जो लोग गरीबों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालेंगे उन्हें होटवार भेजा जाएगा.

मुख्यमंत्री ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसने गौ माता का चारा खाया, आज वो कहां है देख लीजिए. यही हाल हर घोटालेबाज का होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झामुमो ने रविंद्र महतो व मोसब्बर आलम को किया निष्कासित

Next Post

राष्ट्रीय अटल सेना करेगी झामुमो का समर्थन, भाजपा की नीतियों से नाखुश

Next Post
राष्ट्रीय अटल सेना करेगी झामुमो का समर्थन, भाजपा की नीतियों से नाखुश

राष्ट्रीय अटल सेना करेगी झामुमो का समर्थन, भाजपा की नीतियों से नाखुश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d