BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय अटल सेना करेगी झामुमो का समर्थन, भाजपा की नीतियों से नाखुश

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in Uncategorized
राष्ट्रीय अटल सेना करेगी झामुमो का समर्थन, भाजपा की नीतियों से नाखुश

राष्ट्रीय अटल सेना करेगी झामुमो का समर्थन, भाजपा की नीतियों से नाखुश

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अटल सेना गुमला के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह ने भाजपा को अपना समर्थन देने से इंकार किया है. BNN BHARAT से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि गुमला भाजपा की गलत नीतियों एवं उन्हें भाजपा में मान-सम्मान ना मिलने के कारण इस विधानसभा चुनाव में वे अपने सहयोगी दल समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार भूषण तिर्की का समर्थन करेगी.

उन्होंने बताया कि जिस गुमला को लोगों ने त्याग और बलिदान से बनाया, उसमें ही विकृतियां आ गई है. इस खबर के आते ही चारों तरफ अटकले तेज हो गई है.  कहा जाता है कि राजनीति सम्भावनाओं का खेल है. इसमें कुछ भी हो सकता है और ऐसा ही हुआ है. गुमला में मनीष सिंह द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा को समर्थन देने की बात कही जा रही है.

वहीं, दूसरी ओर कई भाजपाई मनीष सिंह को मनाने की जुगत में लगे हुए हैं. अटल सेना जिला अध्यक्ष मनीष सिंह के इस फैसले के बाद गुमला भाजपा को विधानसभा चुनाव में काफी बड़ा झटका लग सकता है. राष्ट्रीय अटल सेना के जिला अध्यक्ष मनीष ने बताया कि राष्ट्रीय अटल सेना एवं उनके सहयोगी सभी दल इस पर विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन करेंगे. मनीष सिंह भाजपा के गुमला कार्यकर्ताओं से नाराज बताए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल से उचित मान-सम्मान मिलेगा उसे ही अटल सेना समर्थन देगी. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि अटल सेना की भी वर्तमान में राजनीतिक पकड़ काफी मजबूत है. अटल सेना से अधिकांश युवा वर्ग जुड़े हुए हैं, जो शुरुआत से भाजपा को सहयोग करते आये हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फैसले के बाद चुनाव के नतीजे में क्या असर देखने को मिलता है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सलवाद विपक्ष की देन, घोटालेबाज जाएंगे होटवार : रघुवर दास

Next Post

मार्च तिमाही में भारत की शहरी बेरोजगारी दर धीमी है: सरकारी डेटा

Next Post
मार्च तिमाही में भारत की शहरी बेरोजगारी दर धीमी है: सरकारी डेटा

मार्च तिमाही में भारत की शहरी बेरोजगारी दर धीमी है: सरकारी डेटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d