BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेताओं का विरोध राजनीति से प्रेरित: कांग्रेस

by bnnbharat.com
November 16, 2020
in समाचार
केंद्र सरकार निजी स्कूलों को सहायता उपलब्ध कराये: आलोक दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने छठ महापर्व को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा विरोध किये जाने को राजनीति से प्रेरित बताया है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण पर अंकुश को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का झारखंड में सख्ती से पालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण के मामले में कमी जरूर आयी है, लेकिन अभी संक्रमण से मुक्ति नहीं मिली है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि पहले लोगों की सुरक्षा जरूरी है, संक्रमणकाल के बाद सभी श्रद्धालुओं को फिर से जलाशयों, नदी, तालाब और डैम में छठ करने का अवसर मिलेगा, लेकिन इस वक्त सबसे बड़ी जरूरत लोगों को संक्रमण से बचाना प्राथमिकता है.

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि छठ पर्व को लेकर जारी गाइडलाइन का विरोध करने के पहले भाजपा नेताओं को बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अध्ययन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि छठ जैसे आस्था के महापर्व पर भाजपा नेताओं को राजनीति करने से बचना चाहिए.

प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लोग खुद भी संक्रमण से बचाव को लेकर सभी एहतियाती कदम उठा रहे है और बड़ी संख्या में आम जन की ओर से इस त्योहार की पवित्रता और शुद्धता को लेकर अपने घर में ही अर्घ्य देने की तैयारी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन जारी करने के पूर्व में ही कर ली गयी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पति-पत्नी की हत्या, बेटों ने भागकर बचाई जान

Next Post

झारखंड स्थापना दिवस पर सुभाष चंद्र बोस का मूर्ति का अनावरण

Next Post
झारखंड स्थापना दिवस पर सुभाष चंद्र बोस का मूर्ति का अनावरण

झारखंड स्थापना दिवस पर सुभाष चंद्र बोस का मूर्ति का अनावरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d