BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एटीएस के सभी अंगरक्षकों को वापस बुलाने का आदेश

by bnnbharat.com
September 7, 2020
in समाचार
एटीएस के सभी अंगरक्षकों को वापस बुलाने का आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड के एक आईजी के हस्ताक्षर से निकला प्रतिनियुक्ति का आदेश

रांची: राज्य पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एटीएस और एसटीएफ के वैसे सभी जवानों को वापस बुलाने का आदेश दिया है जो किसी भी अधिकारी के यहां पर नियुक्त किया गया है. इसमें कुक और माली भी शामिल है. पुलिस मुख्यालय को पता चला है कि जैप के जवानों को दूसरे राज्यों में प्रतिनियुक्त करने का आदेश आईजी स्तर के एक अधिकारी ने क्रमवार निकाला है जो नियम विरुद्ध है, सरकार इस पर गंभीर है.

कुछ दिन पहले अहर्ता पूरी नहीं करने वाले अधिकारियों के अंगरक्षक वापस लेने का आदेश दिया गया था. मुख्यालय ने पाया है कि कई ऐसे अधिकारी हैं जो नियम विरुद्ध झारखंड पुलिस के जवानों की फौज अपने घर में रखे हुए हैं. इसमे डीजी स्तर के तीन रिटायर्ड अधिकारी भी हैं. उन सभी जवानों को वापस करने की कार्यवाही शुरू की गई है. कार्मिक के डीआईजी विजयालक्ष्मी के हस्ताक्षर से निकाले गए आदेश में एटीएस और एसटीएफ के अंगरक्षक को तुरंत वापस करने का आदेश दिया गया है. छानबीन में पता चला है कि विशेष शाखा का एक चालक 2012 से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर है. वहां वह इनोवा गाड़ी चलाता है. इसकी प्रतिनियुक्ति झारखंड भवन में की गई है लेकिन वह वहां नहीं है.

डीजी रिजर्व के नाम पर ढेर सारी गाड़ी

हद तो तब हो गई जब दिल्ली में डीजी रिजर्व के नाम से 4 गाड़ियां भेज दी गई. इसके साथ चार ड्राइवर भी भेजे गए जो जैप के जवान हैं. मुख्यमंत्री के लिए भी इतनी गाड़ी शायद दिल्ली में नहीं होती. इन सभी गाड़ियों का उपयोग कहां और किसके लिए हो रहा है इसकी भी जांच की जरूरत है. पुलिस हेड क्वार्टर इन सभी मामलों में गंभीर है.

 क्या कहता है नियम

राज्य के बाहर अनुसंधान के लिए पुलिसकर्मियों को भेजने की इजाजत डीआईजी स्तर के अधिकारी देते हैं. वह भी सिर्फ 3 दिनों के लिए दूसरे राज्य में प्रतिनियुक्त करने का अधिकार सरकार या फिर उनकी ओर से डीजीपी करते हैं. राज्य के जवान जो दूसरे राज्यों में है उनकी प्रतिनियुक्ति ना तो सरकार के स्तर से की गई है और ना ही उस पर डीजीपी का आदेश है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑनलाइन क्लास बन रहा है नेत्र रोग का कारण

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 90,802 नए मामले, 1,016 की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 78761 नए मामले, 948 की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 90,802 नए मामले, 1,016 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d