कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर के झंडा चौक और रेलवे स्टेशन के निकट स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थी कलाकारों ने लोगों को गंदगी से होने वाली परेशानी और स्वच्छता के लाभ की जानकारी दी. साथ ही स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए लोगों से सामूहिक सहयोग की अपील भी की.
नुक्कड़ नाटक के दौरान शहर में काफी भीड़ रही और बच्चों की प्रस्तुति पर लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया. नुक्कड़ नाटक में महात्मा गांधी, भारत माता और कचरा देवता की झांकी बनी थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा. नुक्कड़ नाटक में अर्पण राज, सोनल राज, खुशी कुमारी, अंशिता सिंह, श्रीषा, अंशिका राज, श्रीनिका मोदी, मनोहर कुमार, शहनवाज हुसैन, रंजन कुमार, सौरभ कुमार और सिद्धार्थ राज चंदेल की प्रस्तुति सराहनीय रही.
मोदी जी की भूमिका में सिद्धार्थ राज चंदेल ने अपने अभिनय से लोगों का मन मोहा. इस मौके पर रेलवे के सीटीआई एसके वर्णवाल, एमके सिंह, सेक्रेड हार्ट स्कूल स्कूल के प्राचार्य नवीन कुमार, एडमिनिस्ट्रेटर कुणाल किशोर, मिथिलेश सिंह, मनोज पांडेय, संदीप कुमार, राकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. नुक्कड़ नाटक का निर्देशन और संवाद मनोज पांडेय और मिथलेश सिंह के द्वारा किया गया था.
आयोजन को सफल बनाने में राजन कुमार, प्रवीण कुमार, शंकर कुमार, दीपक सर्राफ, संजय तिवारी, जेपी सिंह, रमेश कुंज, रजनीबाला, विशाल आनंद, फयाज कैसर सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा.

