BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओरमांझी हत्याकांड: पुलिस सुलझाएगी हत्या की गुत्थी, जिन घरों में लटका है ताला, उनकी तैयार होगी सूची

by bnnbharat.com
January 11, 2021
in समाचार
ओरमांझी हत्याकांड: पुलिस सुलझाएगी हत्या की गुत्थी, जिन घरों में लटका है ताला, उनकी तैयार होगी सूची
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सिर कटी लाश का अब तक कोई सुराग न मिलने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, पुलिस मामले में अपनी पूरी ताकत झोंक कर इस हत्याकांड की गुत्थी सुल्झाने में जुटी है. इनाम की राशि का लगातार रिव्यू हो रहा है. वहीं, पुलिस भी संजीदा है बावजूद उसके हाथ खाली है. जिसे देखते हुए पुलिस अब रांची के उन घरों का डेटा बेस तैयार करने में जुट गई है, जिनके घर पर ताला लटका है.

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में सिर कटी लाश अब भी पुलिस के साथ- साथ यहां के लोगों के लिए भी पहेली बनी हुई है. और यही वजह है कि पुलिस हर वो मुमकिन कोशिश कर रही है, जिससे युवती की शिनाख्त हो सके और अपराधियों का सुराग उन्हें मिल सके.

इसी को लेकर पुलिस की तरफ से 5 लाख के इनाम की घोषणा की गई है. वहीं, घटनास्थल से 10 किलोमीटर के दायरे की खाक भी पुलिस ने छान ली है. इसके साथ ही राज्यभर से लापता युवतियों का पूरा डेटा बेस निकाल कर उनके परिजनों से शिनाख्त कराई जा रही है. इसके साथ ही संदिग्धों का डीएनए भी लिया जा रहा है.

लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब जो पुलिस करने जा रही है उसमें सिर्फ ओरमांझी या उससे सटे थानों की ही नहीं, बल्कि पूरे रांची के वैसे घर शामिल हैं जिन घरों में 2 जनवरी से ताला लटका है. उसका डेटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया गया है.

हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. वहीं, एफएसएल ने भी फिर से युवती के पूरे शरीर की जांच की है और उसमें सुराग ढूंढने की कोशिश की है.

एफएसएल युवती के शरीर पर लगे फिंगर प्रिंट, के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.बहरहाल हत्या की वारदात की गुत्थी को जल्द सुलझाने की बात पुलिस की तरफ से की जा रही है लेकिन देखना होगा पुलिस का ये दावा कब तक पूरा हो पाता है. क्योंकि टिनेंट वेरिफिकेशन का टास्क भी पुलिस ने अब तक नहीं कर पाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड की राजनीति में आज खास दिन, दो बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन से समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

Next Post

शिबू सोरेन जन्मदिन स्पेशल: 5 रुपये से ‘दिशोम गुरु’ बनने तक का सफर…

Next Post
शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

शिबू सोरेन जन्मदिन स्पेशल: 5 रुपये से 'दिशोम गुरु' बनने तक का सफर...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d