रांची: तीसरे चरण में 17सीटों के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन आज रांची विधानसभा सीट समेत अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कई दिग्गज नेताओं द्वारा नामांकन दाखिल किया जा रहा है.
रांची सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी महुआ माजी द्वारा पर्चा भरा जा रहा है. इससे पहले दूसरे दिन कल दस उम्मीदवारों द्वारा पर्चा दाखिल किया गया.
बेरमो सीट से कांग्रेस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह और सिल्ली से आजसू पार्टी के सुदेश महतो और गोमिया से लंबोदर महतो, कांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव ने हटिया से तथा मांडर से सन्नी टोप्पो और सीपीआईएमएल के राजकुमार यादव ने धनवार समेत कई उम्मीदवारों ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया.
इस चरण के लिए 25 नवंबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे, जबकि 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे और 12 दिसम्बर को मतदान होगा.

