BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोहरदगा के चप्पे-चप्पे पर है हमारी नजर, हिंसा की सोची भी तो खैर नहीं : RAF

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in Uncategorized
लोहरदगा के चप्पे-चप्पे पर है हमारी नजर, हिंसा की सोची भी तो खैर नहीं : RAF

लोहरदगा के चप्पे-चप्पे पर है हमारी नजर, हिंसा की सोची भी तो खैर नहीं : RAF

Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: लोहरदगा में बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा कर्फ्यू में सुबह 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक की छूट दी गई. इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के द्वारा शहरी क्षेत्र व हिंसा वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स व अर्धसैनिक बल के जवानों के द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर लोगों से बात कर उन्हें पूर्ण रूप से जिले में शांति स्थापित होने को लेकर आश्वस्त किया. वहीं शहरी क्षेत्र में प्रवेश के मुख्य चौक चौराहों पर वाहनों की जांच भी की गई. जिले में अब लंबे रूट की गाड़ियों का परिचालन भी सामान्य तौर पर हुआ हैं. तो वहीं जिले के लगभग स्कूल कॉलेज व दुकान भी अब खुल रहे है.

इस दौरान लोहरदगा से गुमला, सिमडेगा, रांची, लातेहार, डालटेनगंज की बसें भी अपने निर्धारित समय सीमा से चली तो वही बॉक्साइट का परिचालन भी नियमित रूप से शुरू हो गया है. बुधवार को जिले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने व सुरक्षा को लेकर चर्चा करने रैपिड एक्शन फोर्स के उप कमांडेंट राकेश कुमार से मिलने एसपी प्रियदर्शी आलोक भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लगभग आधा घंटा तक सुरक्षा को लेकर चर्चा की. रैपिड एक्शन फोर्स 106 बटालियन सी के उप कमांडेंट राकेश कुमार के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च के दौरान डीएसपी अमीश हुसैन, रैपिड एक्शन फोर्स के उप कमांडेंट राकेश कुमार सहायक कमांडेंट अमरकांत कुमार, समेत बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने पैदल मार्च किया. मार्च पावरगंज से शुरू होकर कुरैशी मुहल्ला, अमला टोली, बड़ा तालाब, गुदड़ी, अपर बाजार, बरवा टोली, मेनका सिनेमा हॉल, न्यू रोड, मेन रोड, तैगी नगर, बरवा टोली, अजय उद्यान, ईदगाह, निधि कांप्लेक्स, दुपट्टा चौक, ब्राह्मणडीहा, निगनी, चंदकोपा, बख्शीडीपा, पतराटोली, मैना बगीचा होते हुए शहर के सभी प्रमुख मार्गों-गलियों से गुजरा.

रैपिड एक्शन फोर्स, अर्ध सैनिक बल, आईआरबी के जवानों बलों के द्वारा किए जा रहे लगातार फ्लैग मार्च से शहर के सभी इलाकों में शांति व्यवस्था कायम हुई है. वही उपद्रवियों में पुलिस का खौफ भी साफ देखा जा रहा है. नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम हुआ है. जिस कारण शहर में नागरिकों का जनजीवन सामान्य हुआ है. मंगलवार के मुकाबले बुधवार को सड़कों व बाजारों में ज्यादा लोग नजर आएं. फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहादर्पूर्ण वातावरण बनाने की अपील की. मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स के उप कमांडेंट राकेश कुमार ने कहा कि किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें. लोहरदगा जिले के चप्पे-चप्पे पर हमारी नजर है अगर किसी ने हिंसा की सोची भी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. उसके साथ कड़ाई से पेश आएंगे. कहा की हिंसा का ख्याल भी मन में लाने वालों की खैर नहीं है. साथ ही बताया गया कि सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर पर किसी भी प्रकार के साम्प्रदायिक, जातीय, धार्मिक, विधि-व्यवस्था को भड़काने वाले पोस्ट को शेयर या फॉरवर्ड न करें. पुलिस तथा रैपिड एक्शन फोर्स लगातार जिले के चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर बनाए हुई है और हालात अब पूरी तरह से सामान्य है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कानूनी सहायता एवं सशक्तिकरण कैम्प का आयोजन 23 को

Next Post

पुलिस ने TPC नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर को किया गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने TPC नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने TPC नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d