BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाक ने रेडियो चैनलों की फ्रीक्वेंसी भारत की ओर बढ़ाई, दुष्प्रचार करने की कोशिश

by bnnbharat.com
January 7, 2020
in समाचार
पाक ने रेडियो चैनलों की फ्रीक्वेंसी भारत की ओर बढ़ाई, दुष्प्रचार करने की कोशिश
Share on FacebookShare on Twitter
जम्मू:  जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान स्थानीय युवाओं को लगातार भड़काने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ करवाने के साथ अब रेडियो के माध्यम से भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है. उसने रेडियो चैनलों की फ्रीक्वेंसी भारत की ओर बढ़ा दी है. इसकी रेंज माता वैष्णो देवी तक सुनाई दे रही है.

पहले सरहदी इलाकों तक सुनाई देने वाले पाकिस्तानी रेडियो एफएम चैनलों का सिग्नल अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सैकड़ों किमी दूर पर्वतीय इलाकों तक पहुंच रहा है.

कटरा से तीन से चार किमी दूर रियासी रोड से सटे गांवों में 95.0 की फ्रीक्वेंसी पर पाकिस्तान का एफएम चैनल चल रहा है. इसके बाद दरबार के आसपास की पहाड़ियों पर इसकी गूंज तेज हो जाती है. सिंबल चौक क्षेत्र के रहने वाले गिरधारी लाल, बागा चौक निवासी परवीन ने बताया कि इस चैनल में कई बार कश्मीर का नाम लेकर सेना के खिलाफ भी दुष्प्रचार किया जाता है.

पीओके में रेडियो स्टेशन स्थापित कर रखे हैं
पाकिस्तान ने पीओके के कोटली, मीरपुर और मुजफ्फराबाद में अपने रेडियो स्टेशन स्थापित कर रखे हैं. पाकिस्तान अपने चैनलों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाकर एलओसी के इस तरफ दुष्प्रचार करने की कोशिश में रहता है.

सेना ने कहा हमारा संचार नेटवर्क मजबूत 
सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि सेना का संचार नेटवर्क व यहां का जैमर काफी मजबूत हैं. पाकिस्तान की किसी भी तरह की संचार सेवा को रोका जा सकता है. पाकिस्तानी एफएम चैनलों के मामले में संबंधित विभाग से बात की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नई सरकार द्वेष, घृणा, अहंकार, प्रतिशोध से दूर रहकर कार्य करेगी-राज्यपाल

Next Post

पक्ष-विपक्ष ने रवींद्रनाथ महतो को दी बधाई, सहयोग का दिलाया भरोसा

Next Post
पक्ष-विपक्ष ने रवींद्रनाथ महतो को दी बधाई, सहयोग का दिलाया भरोसा

पक्ष-विपक्ष ने रवींद्रनाथ महतो को दी बधाई, सहयोग का दिलाया भरोसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d