BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में 3 जवान घायल

by bnnbharat.com
May 1, 2020
in समाचार
पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में 3 जवान घायल

पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में 3 जवान घायल

Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगरः पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा के नजदीक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अकारण गोलीबारी की, जिसमें तीन जवान घायल हो गए. एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी.

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने एक बयान में कहा, ‘एक मई 2020 को पूर्वाह्न लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा से लगे रामपुर सेक्टर में अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.’ उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान घायल हो गए. कालिया ने कहा, ‘भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है.’

सूत्रों का कहना है कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों व बंकरों को काफी नुकसान पहुंचा है. शायद यही वजह रही कि करीब एक घंटे बाद गोलाबारी में कमी आई. पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना बंद कर दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने पहले कल रात पुंछ तथा राजौरी के सेक्टरों में और आज उड़ी के हाजीपीर सेक्टर में सीधा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते एकाएक गोलाबारी शुरू कर दी.

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के पाकिस्तानी सेना की ओर से गई गोलीबारी में एक ‘निर्दोष’ भारतीय नागरिक की मौत के मामले में भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से मोर्टार दागे गए, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया.

सूत्रों ने बताया कि भारतीय नागरिक की मौत के मामले में भारत ने पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कस्बा, केरनी, शापुर और मनकोट सेक्टर को निशाना बनाया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अफीम शब्द का प्रयोग किया था महाभारत और रामायण के लिए…प्रशांत भूषण ने, फिलहाल गिरफ्तारी में मिली राहत

Next Post

हैदराबाद से विशेष ट्रेन पहुंची हटिया स्टेशन पहुंची, फूल देकर स्वागत

Next Post
हैदराबाद से विशेष ट्रेन पहुंची हटिया स्टेशन पहुंची, फूल देकर स्वागत

हैदराबाद से विशेष ट्रेन पहुंची हटिया स्टेशन पहुंची, फूल देकर स्वागत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d