नयी दिल्लीः हाल ही में धार्मिक भेदभाव की खबरों के बाद से चर्चा में आए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया एक बार फिर से वह सुर्खियों में हैं. दानिश ने महाशिवरात्रि के अवसर पर कराची स्थित श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किया. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा भगवान महादेव आप सभी को खुशियां प्रदान करें. हर हर महादेव.
https://twitter.com/DanishKaneria61/status/1230882079971233792?s=20
कनेरिया 2012 से स्पॉट फिक्सिंग के कारण आजीवन प्रतिबंध झेल रहे हैं. बताते चलें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया हाल ही में धार्मिक भेदभाव की खबरों के बाद से चर्चा में आए.
उन्होंने अपने देश के साथी खिलाड़ियों सहित पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड पर भेदभाव का आरोप लगाया था. कनेरिया ने कहा था कि उनके साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया गया.
कनेरिया ने कुछ समय पहले एक वीडियो के जरिए एक सनसनीखेज खुलासा किया था. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान टीम में ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने मैच फिक्स किए और देश को बेच दिया, लेकिन पीसीबी में उनका वापस स्वागत किया गया.
दानिश ने कहा था कि उन्होंने कभी अपने देश को पैसे के लिए नहीं बेचा है. पाकिस्तान के 67 साल के क्रिकेट इतिहास में अभी तक सिर्फ दो ही हिंदू क्रिकेटर खेल पाए हैं. कनेरिया से पहले अनिल दलपत पाक टीम में खेलने वाले पहले हिंदू खिलाड़ी थे.
मालूम हो कि पिछले साल दिसंबर में शोएब अख्तर ने यह कहते हुए अपनी ही टीम के खिलाड़ियों पर बड़ा अरोप लगाया था कि टीम में ज्यादातर खिलाड़ी हिंदू क्रिकेटर (दानिश कनेरिया) के साथ खाना भी पसंद नहीं करते थे. इस बात की पुष्टि दानिश कनेरिया ने भी की थी.

