BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तानी फ़िल्मकार ने डॉन के सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

by bnnbharat.com
December 31, 2019
in Uncategorized
पाकिस्तानी फ़िल्मकार ने डॉन के सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तानी फ़िल्मकार ने डॉन के सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः अक्टूबर के महीने में पाकिस्तान के फ़िल्मकार जमशेद महमूद ने एक मीडिया घराने के मालिक पर खुद के साथ रेप का आरोप  लगा कर सनसनी मचा दी थी.

जमशेद महमूद  ने कहा था मीडिया घराने के मालिक ने 13 साल पहले उनके साथ रेप किया था. हालांकि तब उन्होंने जिस पर रेप का आरोप लगाया, उनका नाम नहीं बताया था.

सोमवार को जमशेद ने नाम बता दिया और वो नाम है पाकिस्तान के मशहूर अंग्रेज़ी अख़बार डॉन के सीईओ हामीद हारून.

शनिवार की रात जमशेद महमूद ने एक नया ट्विटर अकाउंट बनाया और इसी अकाउंट से ट्वीट कर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पहला ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था इसलिए नया ट्विटर अकाउंट बनाना पड़ा.

उन्होने अपने ट्वीट को फ़ेसबुक पेज पर भी शेयर किया है. इधर हारून ने इन आरोपों के जवाब में एक बयान जारी किया है.

उन्होंने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है. उन्होंने अपने बयान में कहा है, ”ज़ाहिर तौर पर यह कहानी फ़र्ज़ी है.

जानबूझकर मनगढ़ंत और काल्पनिक कहानी गढ़ी गई ताकि मुझे और अख़बार को चुप कराया जा सके. मैं इस मामले में क़ानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं.” हारून ने कहा, ”मैं क़ानूनी कार्रवाई शुरू करने जा रहा हूं. मेरे नाम और प्रतिष्ठा के साथ प्रेस की आज़ादी पर चोट करने की यह साज़िश है.”

बताते चलें कि पाकिस्तान की इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जमशेद महमूद एक बड़ा नाम है. 2014 में जमी ने O21 फ़िल्म निर्देशित किया था. जमी की निर्देशित फ़िल्म मूर 2015 में पाकिस्तान की तरफ़ से ऑस्कर के लिए भेजी गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री सत्यानंद भोगता के पैतृक गांव में जश्न

Next Post

दावे पर दावे, 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुजर गए 19 साल, नहीं बन पाया पावर हब, नई सरकार के लिए होगी चुनौती

Next Post
दावे पर दावे, 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुजर गए 19 साल, नहीं बन पाया पावर हब, नई सरकार के लिए होगी चुनौती

दावे पर दावे, 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुजर गए 19 साल, नहीं बन पाया पावर हब, नई सरकार के लिए होगी चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d