BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रिश्वत ले रहा पंचायत सेवक

by bnnbharat.com
August 28, 2019
in समाचार
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रिश्वत ले रहा पंचायत सेवक

Panchayat servant taking bribe for Pradhan Mantri Awas Yojana

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद : इन दिनों एक वीडियो वायरल हुआ हैं इस वीडियो में पंचायत सेवक प्रधानमंत्री आवास योजना को पास कराने के एवज में रिश्वत लिया जा रहा हैं. इस वीडियो को देखते हुए जिला प्रशासन एक टीम गठित किया हैं, और जांच की जा रही हैं और त्वरित कार्रवाई की जायेगी.

पंचायत सेवक रामपोदो दास प्रधानमंत्री आवास योजना पास करने के एवज में पंचायत के हर लाभुकों से 20 हजार रुपये की डिमांड करते हैं. पंचायत सेवक अपने घर में सीएसपी कार्यालय बनाकर सभी पंचायत के लाभुकों की बैंक पासबुक, खाता अपने पास रख लिया हैं. पंचायत सेवक कहते हैं की बीडीओ, सीओ और जिला मुख्यालय को पैसा देना पड़ता हैं. हमलोग चाहते हैं की पंचायत सेवक के ऊपर कड़ी कार्रवाई किया जाय.

प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों से घूस लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो झारखण्ड के धनबाद का है. इसमें स्थानीय पंचायत सेवक, गरीब ग्रामीणों से आवास योजना का लाभ दिलाने के एवज में 5 हजार रुपये घूस लेते दिखाई दे रहा है. इस 2 मिनट 36 सेकेंड के वीडियो में पूर्वी टुंडी प्रखण्ड के पंजरा बेजरा का पंचायत सेवक रामपोदो दास अपने कार्यालय में बैठा नजर आ रहा है. वहीं एक ग्रामीण जिसे आवास योजना का लाभ मिला है, उससे वह 6 हजार रूपये की मांग करता है. घूस की इतनी भारी रकम को सुन गरीब ग्रामीण थोड़ा मायूस हो जाते है, इसके बाद घूसखोर पंचायत सेवक उसे समझाते हुए कहता है कि मैं गरीब का भला करता हूं, गरीबों को आगे बढ़ाना चाहता हूं, मैं नियम के विरुद्ध कोई काम नहीं कर रहा, बाकी लोग तो इस काम के एवज में 10 हजार रुपये लेते है लेकिन मैं 5 से 6 हजार रुपये ही लेता हूं. रामपोदो दास कहता है कि तुम्हारा सारा काम ओके कर दिया है, तुम्हें 1 लाख 20 हजार रुपये पास हुए है… ये भी तो समझों.

इसी बीच पंचायत सेवक गरीब ग्रामीणों से पैसे देने की बात कहता है. बेचारे ग्रामीण दुखी मन से 5 हजार रुपया उस पंचायत सेवक के हाथों में न चाहते हुए भी देते है. जिसे घूसखोर पंचायत सेवक बिना किसी हिचकिचाहट के अपने जेब में डाल लेता है.

लेकिन इसी बीच वहां मौजूद एक शख्स पंचायत सेवक के इस करतूत का पूरा वीडियो अपने मोबाइल फोन से शूट कर लेता है, और उस वीडियो को वायरल कर देता है. जिसके बाद आज दर्जनों ग्रामीण जो पंचायत सेवक के घूसखोरी से पीड़ित थे, वो सभी पंचायत सेवक का पर्दाफाश करने के लिए धनबाद मुख्यालय जिला के उपायुक्त अमित कुमार से मिलने पहुंचे, लेकिन उपायुक्त से किसी कारणवश नहीं मिल पाने की वजह से तमाम पीड़ित ग्रामीण उस घूसखोर पंचायत सेवक के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय में एक शिकायत पत्र जमा कर वापस अपने गांव लौट गये, इस उम्मीद के साथ की उनके साथ अब न्याय जरूर होगा.

इस पंचायत में कई दर्जन गरीब ग्रामीण पंचायत सेवक का शिकार बन चुके है. लेकिन पंचायत सेवक के रौब और स्थानीय पुलिस थाने में पैठ की वजह से कोई भी उसके खिलाफ अपना सिर उठाने की जुर्रत नहीं करता था, लेकिन इस वीडियो ने उन लाचार गरीब ग्रामीणों के अंदर न्याय की एक उम्मीद जगा दी है. जिसके बल पर ग्रामीणों ने घूसखोर पंचायत सेवक के खिलाफ उठ खड़े हुए है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP नेता की शिकायत करने वाली महिला की सुरक्षा की गारंटी नहीं : प्रियंका

Next Post

यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर राजकुमार शर्मा मलेशिया में किए गए सम्मानित

Next Post
यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर राजकुमार शर्मा मलेशिया में किए गए सम्मानित

यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर राजकुमार शर्मा मलेशिया में किए गए सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d