अरविन्द पटेल,
महराजगंज: केंद्र में मोदी सरकार के एक वर्ष का सकुशल कार्यकाल पूरा करने पर तथा प्रदेश की योगी सरकार के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे चौतरफा विकास के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति के सभापति एवं पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने परतावल में दुकानदारों तथा राहगीरों को कोरोना वायरस की इस महामारी में सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखने के साथ ही मास्क पहनने तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करने की बात कही तथा वहां पर उपस्थित सभी लोगों को सेनेटाइजर एवं मास्क का वितरण किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस पार्ट टू के कुशल शासनकाल एवं नेतृत्व में पूरे भारत का विकास हो रहा है.
उसी को लेकर उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति के सभापति एवं पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगो से सरकार के कुशल नेतृत्व तथा अच्छी शासनकाल की चर्चा की और परतावल के लोगों ,दुकानदारों में पत्रक दिया जिसमें केंद्र सरकार के एक वर्ष एवं राज्य सरकार के तीन वर्ष कुशल कार्यकाल की चर्चा हुई.
इस अवसर पर विधायक पनियरा मीडिया प्रभारी राम प्रवेश उपाध्याय ,प्रतिनिधि नंन्दू दुबे,पूर्व प्रमुख निर्भय सिंह,अंगद गुप्ता,विवेक पटेल, श्याम पाण्डेय, योगेंद पाण्डेय, शम्भू पटेल,रमेश यादव आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.

