कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए हुआ शो कॉज
रांची: पारस अस्पताल धुर्वा को जिला प्रशासन के द्वारा शो कॉज किया गया है.कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण यह शो कॉज किया गया है.
इंसिडेंट कमांडर के द्वारा पारस अस्पताल के प्रबंधक को शो कॉज नोटिस भेजा गया है.कोविड मरीजों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से सम्बंधित इनसिडेंट कमांडर को अवगत कराने सम्बन्धी नियम के उल्लंघन हेतु यह नोटिस जारी किया गया है.

