गुमला: विदेश्वरी लाल साहु सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भलमंडा में अभिभावक सह मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुनील पाठक ने अभिभावक सह मातृ सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला. सम्मेलन में भैया बहनों के शिक्षा में उन्नति पर जानकारी दी गई. बताया गया कि बच्चों को घरों में अच्छी संस्कार दें. उनके क्रियाकलाप पर ध्यान दें. अच्छी बातों को बच्चे सीखें. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया.
मौके पर विभाग संभाग निरीक्षक जय किशोर कुमार, अभिभावक प्रतिनिधि धाधू गोप ,बृज नगेसिया एवं धनेश्वर प्रसाद साहू, प्रभारी प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार लाल एवं आचार्यगण रामेश्वर सिंह, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, करूणामय, शांति देवी, सनियारो कुल्लू, सुलेखा कुमारी, लवली कुमारी, फुलेश्वरी देवी , गीता, नमिता,सुचिता आदि उपस्थित थे.

