रांची ; फेडरेशन ऑफ पैरेंटस एसोसिएशन इंडिया की ऑनलाइन बैठक मंगलवार को हुई. महासचिव अजय राय की अध्य्क्षता में हुए इस बैठक में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान सरकार द्वारा स्कूल खोलने के आदेश पर बच्चों के भविष्य के मद्देनजर आगे की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई.
बैठक में कहा गया कि देश मे लॉक डाउन होने के कारण देश के अभिभावको के काम धंधे , रोजगार बुरी तरह से प्रभावित होने के कारण देश और सभी राज्यो के अभिभावक सरकार और निजी स्कूलों से एक तिमाही फीस माफी / लॉक डाउन समय की फीस माफी की अपील कर रहे है जिसमे देश की विभिन्न पेरेंट्स एसोसिएशन और अभिभावको द्वारा ट्वीटर अभियान , ज्ञापन और वीडियो के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री जी , मानव संसाधन विकास मंत्री जी , शिक्षा मंत्री जी और सभी राज्यो के मुख्यमंत्री जी से एक तिमाही फीस माफी / लॉक डाउन समय की फीस माफी की अपील की गई है पर अभी तक इस पर सरकार की कोई प्रतिक्रिया नही आई है. कहा गया कि जबतक कोविड 19 का प्रभाव खत्म नही होता तब तक स्कूल बंद रहनी चाहिए. हालात सामान्य होने पर ही स्कूल खुलनी चाहिए.
इसके अलावा देश मे लॉक डाउन के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे अभिभावको की एक तिमाही फीस माफी करने की अपील भी की गयी है. अभिभावकों ने यह भी कहा है कि ऑन लाइन क्लास से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के कारण तत्काल प्रभाव से कक्षा एक से कक्षा आठ तक की ऑन लाइन क्लास पर रोक लगाई जाए.अभिवकों ने यह भी कहा कि
स्कूलों की मनमर्जी के खिलाफ सभी राज्यों में 14 जून 20 को पैरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य प्रोटेस्ट करेंगे.

