BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुष्ठ आश्रम के मरीजों के लिए किया जायेगा पार्क का निर्माणः डीडीसी

by bnnbharat.com
January 30, 2020
in समाचार
कुष्ठ आश्रम के मरीजों के लिए किया जायेगा पार्क का निर्माणः डीडीसी

कुष्ठ आश्रम के मरीजों के लिए किया जायेगा पार्क का निर्माणः डीडीसी

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ दिवस पर जागरूकता अभियान, 2020 का विधिवत उद्घाटन आज उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल द्वारा किया गया.

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मार्ल्यापण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा कहा गया कि कुष्ठरोग कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि छह से 12 महीने के नियमित इलाज से कुष्ठ रोग को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है. इसके अलावे उन्होंने जानकारी दी कि जिले में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के लिए 30 जनवरी से विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है. जो की आगामी 13.02.2020 तक चलाया जाएगा.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज भी समाज में कुष्ठ रोग को लेकर अनेक तरह की शंकाएं है, जबकि यह एक तरह की बीमारी है जो समय और सही इलाज से पूरी तरह से ठीक हो सकती है. हमारा शरीर भिन्न संक्रमण को भिन्न प्रकार से प्रत्युत करता है. यह एक व्यक्तिगत क्षमता है जो बीमारी या संक्रमण का प्रतिरोध करती है, जिसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के नाम से जाना जाता है.

दूसरी बीमारी की भांति कुष्ठरोग का कारण जीवाणु है, जो कि माईक्रो बैक्टिरीयम लैपर के नाम से जाना जाता है. इसके अलावे उप विकास आयुक्त ने कहा कि देवघर जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाना है. इसको लेकर हम सभी का यह प्रयास रहेगा कि कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से दूर किया जाएगा. साथ ही कुष्ठ रोगियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारियां सभी को दी जाएगी.

कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने कुष्ठ रोग से ग्रसित मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना. इसके अलावे काली रेखा मात्रि कॉलोनी में कुष्ठ पड़ित मरीजों के बीच जाकर एम0सी0आर0 चप्पल का वितरण किया.

इसके अलावे कार्यक्रम के पश्चात उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल ने कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि आश्रम के चाहरदीवारी के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर ले. साथ ही परिसर के अंदर पार्क का निर्माण कराया जाय, ताकि मरीजों के स्वास्थ्य माहौल को और भी बेहतर बनाया जा सके.

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन विजय कुमार, डीएस सुशील कुमार, डीपीएम नीरज कुमार, सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CAA के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनजान शख्स ने चलाई गोली, छात्र घायल

Next Post

अयोग्य लाभार्थी राशन कार्ड का लाभ न लें: नैंसी सहाय

Next Post
अयोग्य लाभार्थी राशन कार्ड का लाभ न लें: नैंसी सहाय

अयोग्य लाभार्थी राशन कार्ड का लाभ न लें: नैंसी सहाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d