BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत बंद का कुछ हिस्सों में आंशिक असर

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in Uncategorized
भारत बंद का कुछ हिस्सों में आंशिक असर

भारत बंद का कुछ हिस्सों में आंशिक असर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भीम आर्मी द्वारा रविवार को बुलाये गये भारत बंद का राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक असर देखने को मिला. बंद समर्थकों ने डालटनगंज, लातेहार और धनबाद समेत कुछ जिलों में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया.

धनबाद में भीम आर्मी द्वारा बुलाये गये भारत बंद का असर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिला. बंद समर्थकों ने जगह-जगह दुकानें बंद करवायीं और सड़क जाम भी किया. सड़क जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. रणधीर वर्मा चौक पर बंद समर्थकों ने बैठक कर सीएए और एनआरसी के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इधर, बंद समर्थकों ने लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक पर लगभग दो घंटे सड़क जाम कर दिया. इस कारण एन एच 39 व 99 पर यातायात ठप हो गयी. थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के निर्देश पर पहुंचे एएसआई ने वार्ता की. बंद समर्थकों ने गिरफ्तारी दी व जाम हटाया.

गिरफ्तार बंद समर्थकों को स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में रखा गया. दोपहर के बाद सभी को छोड़ दिया गया. इसके पूर्व कुसुमटोली स्थित कृषि फार्म से चलकर रैली इंदिरा गांधी चौक में आ कर प्रदर्शन और सड़क जाम में तब्दील हो गई.

गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पदोन्नति में रिजर्वेशन के खि़लाफ दिये गए फैसले के विरोध में केंद्र सरकार को संज्ञान नहीं लेने पर भीम आर्मी ने रविवार को पूर्ण भारत बंद करने की घोषणा की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मिस झारखंड अवार्ड के लिए चयनित श्रेया राज का सम्मान

Next Post

शहर के नदी, नालों, तालाब और जीएम लैंड पर रसूखदारों का अवैध कब्जा

Next Post
शहर के नदी, नालों, तालाब और जीएम लैंड पर रसूखदारों का अवैध कब्जा

शहर के नदी, नालों, तालाब और जीएम लैंड पर रसूखदारों का अवैध कब्जा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d