रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामचंद्र बैठा के असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को असमय में ही खो दिया. उन्होंने कहा कि स्व. बैठा ने चार बार विधानसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है.
Also Read This: पूर्व विधायक के निधन पर रवींद्रनाथ महतो ने जताया शोक
प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में प्रभु उनके परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें.
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि स्व. बैठा के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें.
Also Read This: समाहरणालय में मास्क और सेनिटाइजर की बिक्री बंद
शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, समीर उरांव, हेमलाल मुर्मू, सत्येंद्र तिवारी, प्रणव वर्मा, प्रिया सिंह, महामंत्री सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक अनंत ओझा, मंत्री नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, नूतन तिवारी, डॉ सरिता श्रीवास्तव, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, सांसद महेश पोद्दार, हेमंत दास, गणेश मिश्र, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ल, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, अनिल सिंह, मिस्फिक हसन, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान आदि शामिल हैं.