BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मरीजों को नहीं हो परेशानी: जिशान कमर

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in समाचार
मरीजों को नहीं हो परेशानी: जिशान कमर

मरीजों को नहीं हो परेशानी: जिशान कमर

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: उपायुक्त जिशान कमर सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे एवं सदर अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया. उपायुक्त जिशान कमर इस दौरान लगभग दो घंटे तक सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया एवं व्यवस्था संबंधित सीएस एवं अन्य चिकित्सक एवं कर्मियों से जानकारी ली.

इस दौरान उन्होंने सीएस डा एसपी शर्मा को अस्पताल की कर्मियों की पूरी सूची दो दिनों के अंदर बनाने का निर्देश दिया एवं सूची को सौंपने की बात कही. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त कमर ने स्पष्ट कहा कि सदर अस्पताल में ऐसी व्यवस्था करें ताकि मरीजों को इलाज करवाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो एवं प्रत्येक सुविधा मरीजों को अस्पताल में ही मिल सके.

उपायुक्त कमर ने निरीक्षण के क्रम में दवा स्टाॅक रूप पहुंचे जहां उन्होंने दवा के रख-रखाव को देख कर नाराजगी जतायी एवं स्टाॅक रूम में एसी लगाने एवं अन्य सुविधा विकसित करने का निर्देश सीएस को दिए.

इस दौरान रूम में रखे फ्रीज को देख कर इसकी जानकारी ली तो बताया गया कि भवन हैंडओवर होने के दौरान ही 10 फ्रीज दिया गया था, लेकिन अब तक इसका उपयोग नहीं किया गया है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बंद पड़े फ्रिज का उपयोग करवाने के लिए सीएस को निर्देशित किया.

इस दौरान उपायुक्त कमर ने ओपीडी, टीकाकरण, जांच केन्द्र समेत अन्य वार्ड का निरीक्षण कर सभी वार्ड की कर्मियों को जाना एवं उसे दुरूस्त करने को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त पुराने भवन के जीर्णाेधार के लिए भवन निर्माण के जेई को प्राक्कलन बनाने की बात कही एवं अस्पताल में पार्किंग बनाने को लेकर भी निर्देशित किया.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कमर ने पाया कि अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार है एवं उसका उठाव नहीं किया गया है जिस पर चिकित्सकों के द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत के द्वारा दो तीन दिनों पर गंदगी का उठाव किया जाता है, जिस पर उन्होंने नगर पंचायत पदाधिकारी को प्रत्येक दिन सदर अस्पताल से गंदगी उठाव करवाने की बात कही.

उपायुक्त कमर ने जन औषधी केन्द्र, ब्लड बैंक, मरीजों का होने वाले टेस्ट, मरीजों को दिए जा रहे खाना समेत अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य की जानकारी ली एवं सीएस को दिशा निर्देशित किया.

मौके पर सीएस डा एसपी शर्मा, डा सुरेन्द्र सिंह, डा हरेन्द्रचंद्र महतो, डा लक्ष्मण प्रसाद, डा नीलमणि, डीपीएम विजय कुमार, वेद प्रकाश समेत अन्य चिकित्सक एवं कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर जाने के लिए नहीं करें साइबर कैफे का प्रयोग, जानें क्यों ?

Next Post

प्रशिक्षण ले बने आत्मनिर्भर: पशुपालन पदाधिकारी

Next Post
प्रशिक्षण ले बने आत्मनिर्भर: पशुपालन पदाधिकारी

प्रशिक्षण ले बने आत्मनिर्भर: पशुपालन पदाधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d