BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पटना: नीतीश के मंत्री से मिलने पहुंचे कन्हैया कुमार

by bnnbharat.com
February 15, 2021
in Uncategorized
पटना: नीतीश के मंत्री से मिलने पहुंचे कन्हैया कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

पटना:- सोमवार को सामने आईं दो तस्वीरों ने बिहार की सियासत में अच्छी खासी गर्माहट और हलचल पैदा कर दी. एक थी लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चंदन सिंह की सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात और दूसरी थी वामपंथी नेता जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट मंत्री और जेडीयू के कद्दावर नेता अशोक चौधरी से मुलाकात. इस सियासी मुलाकात के दौरान जमकर फोटो सेशन भी हुआ. दोनों नेता इसे बेहद औपचारिक बता रहे हैं, लेकिन मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज को देखकर सियासत में कयासों का बाजार काफी गर्म हो गया है.

बता दें कि बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके कन्हैया कुमार भले ही चुनाव हार गए थे, लेकिन इस चुनावी लडाई में उन्होंंने भाजपा के उम्मीदवार रहे गिरिराज सिंह के पसीने छुड़ा दिए थे.उसके बाद से कन्हैया कुमार बिहार की राजनीति पर खासा ध्यान दे रहे हैं. कन्हैया बिहार में युवाओं के बीच उम्मीदों से भरा चमकता चहेता चेहरा हैं.

यह मुलाकात जेडीयू की कवायद हिस्सा

नीतीश कुमार के बाद अशोक चौधरी के साथ कन्हैया कुमार की हुई इस मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि बिहार में चुनाव जीतने के बाद भी जेडीयू कई दलों के नेताओं को अपने पाले में लेने की जुगाड़ में है.

बिहार में वामदलों का प्रदर्शन काफी बेहतर

बिहार में इस बार वामदलों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, ऐसे में वाम दल के ही स्टार चेहरे कन्हैया कुमार की नीतीश कुमार के मंत्री से हुई इस मुलाकात को बिहार की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धोखाधड़ी व तंग करने वाले कॉलों पर नियंत्रण के लिए बनेगी डिजिटल इंटेजिलेंस यूनिट

Next Post

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सामान्य जनमानस में उत्साह का संचार करता है: प्रो पाण्डेय

Next Post
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सामान्य जनमानस में उत्साह का संचार करता है: प्रो पाण्डेय

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सामान्य जनमानस में उत्साह का संचार करता है: प्रो पाण्डेय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d