BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर फुटपाथ विक्रेताओं ने रोजगार को दिया रफ्तार

by bnnbharat.com
January 17, 2021
in समाचार
पीएम स्वनिधि योजना  का लाभ लेकर फुटपाथ विक्रेताओं ने रोजगार को दिया रफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter



लॉकडाउन के बाद रोजगार शुरू करने में हुई आसानी

जमशेदपुर:- ठेला-रेहड़ी व अन्य फुटपाथ विक्रेताओं के लिए लॉकडाउन कहर बनकर टूटा था. फुटपाथ पर दुकान लगाकर रोजाना कमाने-खाने वालों के लिए कोरोना काल में लगा लॉकडाउन किसी बुरे सपने से कम नहीं था.पीएम स्वनिधि योजना के एक लाभुक अजय शर्मा बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान जो जमापूंजी थी वो तो खत्म हुई ही, आगे रोजगार को कैसे शुरू किया जाए ये सवाल भी हमारे सामने पहाड़ बनकर खड़ा हो गया . वे कहते हैं कि मानगो नगर निगम के कर्मियों द्वारा ही उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी मिली थी कि सरकार फुटपाथ विक्रेताओं को 10,000 रुपए लोन के रूप में बैंक से दिला रही है . नगर निकाय कार्यालय से संपर्क करने के बाद अजय शर्मा को लोन मिल गया जिसके बाद वो अपना चाय बेचने के रोजगार को फिर से शुरू करने में सफल हुए हैं. ऐसे ही कुछ और लाभुक हैं लक्ष्मी सिंह(सब्जी विक्रेता), जितनेश कुमार(सब्जी विक्रेता), संजय यादव(ठेला में चिप्स, पॉपकॉर्न), मोहम्मद नजीर(रजाई, गद्दा दुकान) जिन्होने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर छोटा-मोटा कारोबार शुरू किया और वे खुश हैं कि उन्हें लॉकडाउन के बाद रोजगार शुरू करने में दिक्कत नहीं हुई
मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के मुताबिक पीएम स्वनिधि योजना के तहत मानगो नगर निगम कार्यालय में अब तक 883 लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ है जिनमें 476 से ज्यादा लोगों को सफलतापूर्वक लोन उपलब्ध करा दिया गया है. उन्होने बताया कि बहुत कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया गया है तथा लाभुक अगर डिजिटल लेनदेन करते हैं तो उन्हें सालाना 1200 रूपए का कैशबैक भी मिलेगा . वे बताते हैं कि लाभुकों को लोन लेने में परेशानी नहीं हो इस बाबत मानगो नगर निगम कार्यालय द्वारा लेटर आफ रिकमेंडेशन निर्गत किया गया था, साथ ही फुटपाथ विक्रेता पहचान पत्र भी लाभुकों को दिया गया . इन सबके अतिरिक्त जिला अग्रणी प्रबंधक एवं बैंकों से लगातार समन्वय स्थापित करते हुए लाभुकों को उक्त योजना का लाभ दिलाया गया तथा जो शेष हैं उनका आवेदन भी प्रक्रियाधीन है, जल्द उन्हें लाभ मिलेगा .
इस योजना का लाभ सभी फुटपाथ विक्रेताओं को लेना चाहिए क्योंकि एक तो ब्याज की राशि काफी कम है (ब्याज में 7प्रतिशत की सब्सिडी प्रतिवर्ष) वहीं एक साल में अगर यह राशि वापस कर देते हैं तो बैंक से लोन के लिए फिर अप्लाई कर सकते हैं . सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के फुटपाथ विक्रेताओं के रोजगार में पूंजीगत सहयोग के लिए पीएम स्वनिधि योजना लाई गई है, आवश्यकता है कि हम सभी फुटपाथ विक्रेता नगर निकाय कार्यालय में जाकर निबंधन कराते हुए इस योजना का लाभ लें .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच शॉल का वितरण

Next Post

पाकुड़ सोशल मीडिया टीम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपहार देकर किया सम्मानित

Next Post
पाकुड़ सोशल मीडिया टीम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपहार देकर किया सम्मानित

पाकुड़ सोशल मीडिया टीम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपहार देकर किया सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d