BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

त्रिपुरा में स्थाई रूप से बसाए जाएंगे ब्रू शरणार्थीः शाह

by bnnbharat.com
January 16, 2020
in Uncategorized
त्रिपुरा में स्थाई रूप से बसाए जाएंगे ब्रू शरणार्थीः शाह

त्रिपुरा में स्थाई रूप से बसाए जाएंगे ब्रू शरणार्थीः शाह

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः देश में नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने के बाद मोदी सरकार ने ब्रू शरणार्थियों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है.  दिल्ली में हुई बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और ब्रू शरणार्थियों के प्रतिनिधियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए.

गृह मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा  में लगभग 30,000 ब्रू शरणार्थियों को बसाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए 600 करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है। दरअसल 1997 में पड़ोसी राज्य में हुई हिंसा के बाद ब्रू जनजाति के लोग भागकर शिविरों में शरण ली थी.

Union Home Minister Amit Shah: Approximately 30,000 Bru refugees will be settled in Tripura. Rs 600 crore package has been given for this. https://t.co/yKUbYGJesP pic.twitter.com/iPuHQlLWCO

— ANI (@ANI) January 16, 2020

पिछले 22 साल से वे वहीं रह रहे हैं. वे भारत के बाहर से नहीं आए बल्कि यहीं की जनजाति से हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ब्रू शरणार्थियों को 40 बाइ 30 फुट का प्लॉट दिया जाएगा और साथ में चार लाख का फिक्स डिपॉजिट दिया जाएगा.

उन्हें दो साल तक हर महीने 5000 रुपये की मदद राशि भी दी जाएगी. इसके अलावा मुफ्त में राशन दिया जाएगा. बैठक में त्रिपुरा और मिजोरम के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे. इस जनजाति के लोग लंबे समय से अपने ‘अधिकारों’ की मांग कर रहे थे.

चुनाव के दौरान इनके लिए अलग से बूथ भी बनाया गया था. ब्रू समुदाय मुख्यतः त्रिपुरा, मिजोरम और असम में रहते थे. 1995 में ब्रू और मिजो जनजातियों में आपस में हिंसक झड़प शुरू हो गई. इसके बाद वे त्रिपुरा में शिविरों में रहने लगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगर भ्रमण के साथ हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

Next Post

विस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

Next Post
विस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

विस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d