BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुमला में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ पुनर्मतदान, 77.41 फीसदी पड़े वोट

by bnnbharat.com
December 9, 2019
in समाचार
गुमला में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ पुनर्मतदान, 77.41 फीसदी पड़े वोट

गुमला में शांतिपूर्ण से सम्पन्न हुआ पुनर्मतदान, 77.41 फीसदी पड़े वोट

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: सिसई विधानसभा क्षेत्र के बघनी गांव बूथ संख्या 36 पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया. दूसरे चरण के चुनाव के दौरान गत 7 नवम्बर को हुई हिंसा के बीच मतदान रद्द होने के बाद आज कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच पुनर्मतदान कराया गया. 890 वोटर वाले इस बूथ में कुल 689 अर्थात् 77.41 फीसदी वोट पड़े.

प्रशासन की ओर से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील के बाद सुबह से ही मतदाता लाइन में लग गए. हालांकि शुरुआत में मतदाता थोड़ा सहमे हुए थे, 7 तारीख को हुई हिंसा से खौफजदा थे पर लोकतंत्र के महापर्व पर वोट देने का उत्साह बरकरार था.

बघनी गांव के विद्यालय में बने बूथ संख्या 36 में कुल वोटर 890 हैं, जिसमें पुरूष 442, महिला 447 और तृतीय लिंग के 01 वोटर के बीच से कुल 358 महिला व 331 पुरुष ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

झारखण्ड विधानसभा के लिए अब तक हुए दो चरणों के चुनाव में पुनर्मतदान वाले इस पहले बूथ में गत दिनों की हिंसा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे.

चुनाव आयोग के ऑव्जर्बर एबी अब्राहम, उपायुक्त शशि रंजन कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार, डीएसओ अरविंद लाल, उपविकास आयुक्त हरि केशरी, एलआरडीसी सुषमा नीलिमा सोरेन, गुमला एसडीओ जितेंद्र कुमार देव, बसिया अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ प्रसाद, बसिया एसडीपीओ दीपक कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अंचल अधिकारी सुमन्त तिर्की और थाना प्रभारी उपेंद्र राय सहित काफी संख्या में लोग तैनात थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक आठवीं तो दूसरी चौथी बार जनता की अदालत में

Next Post

स्वार्थी गठबंधन के दिन लदे, भाजपा बहुमत से सत्ता में आएगी : संजय सेठ

Next Post
स्वार्थी गठबंधन के दिन लदे, भाजपा बहुमत से सत्ता में आएगी : संजय सेठ

स्वार्थी गठबंधन के दिन लदे, भाजपा बहुमत से सत्ता में आएगी : संजय सेठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d