BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन में समाजिक संगठन के लोगों का हैं महत्वपूर्ण योगदान

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in समाचार
लॉकडाउन में समाजिक संगठन के लोगों का हैं महत्वपूर्ण योगदान

लॉकडाउन में समाजिक संगठन के लोगों का हैं महत्वपूर्ण योगदान

Share on FacebookShare on Twitter

संतोष सिन्हा,

रामगढ़: हम चले थे अकेले लोग मिलते गये और कारवां बन गया, इस उक्ति की सत्यता को बखूबी धरातल पर उतार के दिखाया है रामगढ़ वासियों ने. जी हां… हम बात कर रहें है रामगढ़ के उन तमाम समाजिक संगठन के लोगों का जिन्होंने लॉकडाउन के दरम्यान जरूरतमंद , असहाय व गरीब लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरा.

ये लोग दिन रात मेहनत कर रहें हैं और लगभग सभी जरूरतमंदों तक कच्चा राशन व खाना पहुंचा रहें हैं. हालांकि, इस कार्य में कई राजनीतिक संगठन के लोग भी सामने आकर अपना दायित्व निभा रहें हैं.

वहीं सरकारी स्तर पर भी हर सम्भव जरूरतमंदों, गरीबों की मदद की जा रही है. यूं कहा जाए जिससे जो बन पड़ा, वो पीछे नहीं रहा. किसी ने मास्क तो किसी ने सैनिटाइजर बांटा, लेकिन समाजिक संगठन ने अदभुत उदाहरण प्रस्तुत किया है.

जब प्रथम लॉकडाउन को घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा की गई तो उसके दूसरे ही दिन से केवल एक समाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा निर्णय लिया गया कि इस अवधी में गरीब लोगों के घरों तक खाना मुहैया कराया जाएगा.

इसके बाद कई संगठन के लोग जुटते गयें और आज एक दर्जन से भी अधिक समाजिक संगठन के कार्यकर्ता निरंतर जुटे हुए हैं, ताकि रामगढ़ में कोई भी गरीब भूखा ना सोये. उनके इस कार्य के लिए प्रशासनिक स्तर से लेकर बुद्धिजीवियों द्वारा सराहना भी की जा रही है.

लॉकडाउन की विकट स्थिति में रामगढ़ के समाजिक संगठन के लोगों ने जैसा योगदान दिया है, वह लंबे समय तक उल्लेखनीय रहेगा. रामगढ़ ने एकबार फिर अपने नाम की सार्थकता पर खरा उतरने में पूरी तरह कामयाबी हासिल की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री ने किया पीएमसीएच का निरीक्षण, सफाई कंपनी के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने का दिया निर्देश

Next Post

कुछ लोगों की लापरवाही पड़ी भारी, कोरोना संक्रमितों के संपर्क से बढ़े मरीज: CM नीतीश

Next Post
कुछ लोगों की लापरवाही पड़ी भारी, कोरोना संक्रमितों के संपर्क से बढ़े मरीज: CM नीतीश

कुछ लोगों की लापरवाही पड़ी भारी, कोरोना संक्रमितों के संपर्क से बढ़े मरीज: CM नीतीश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d