BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहीद रतनलाल के घर जा रहे केजरीवाल को लोगों ने लौटाया

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
शहीद रतनलाल के घर जा रहे केजरीवाल को लोगों ने लौटाया

शहीद रतनलाल के घर जा रहे केजरीवाल को लोगों ने लौटाया

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः दिल्ली दंगे में शहीद हुए हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल  की मौत पर लिए लोगों का गुस्सा अपने चरम पर है. रतनलाल का पार्थिव शरीर जिस समय उनके घर लाया गया, उसी समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उनके परिवार से मिलने के लिए आने वाले थे.

सिक्यॉरिटी पूरी तरह सतर्क हो गई थी. धीरे-धीरे लोगों की भीड़ भी गली में बढ़ने लगी. पार्थिव शरीर के आने के इंतजार में आसपास के इलाके में रहने वाले हजारों लोग गली के चौराहे पर खड़े हो गए.

धीरे धीरे बढ़ती भीड़ ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. केजरीवाल का काफिला बुराड़ी तक पहुंचा ही थी कि लोगों की नारेबाजी के कारण सिक्यॉरिटी ने उनका काफिला मोड़ लिया.

इससे नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को राजघाट से सीधा शहीद रतनलाल के घर पर आना था.

मुख्यमंत्री बुराड़ी तक तो पहुंचे, लेकिन गली के नुक्कड़ पर जैसे ही उनका काफिला आया. कुछ लोगों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी, जिसे देखते हुए सिक्यॉरिटी ने मुख्यमंत्री का काफिला वापस मोड़ दिया.

हालांकि मुख्यमंत्री को रिसीव करने के लिए क्षेत्रीय विधायक संजीव झा मौजूद थे. लोगों में नाराजगी इस कदर थी कि विधायक के साथ भी धक्का-मुक्की की गई.

जिसके बाद संजीव झा भी मौके से चले गए लोगों और परिवार के सदस्य को जैसे ही यह बात पता लगी कि मुख्यमंत्री बुराड़ी में आने के बावजूद वापस चले गए, तो लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली.

लोग नारेबाजी करते हुए एक बार फिर से बुराड़ी की सड़कों पर आ गए और जाम लगा दिया। लोगों और परिवार के सदस्यों की मांग थी कि मुख्यमंत्री खुद आए और परिवार से मिले.

करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही, जिस वजह से जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से लोगों को समझा-बुझाकर सड़क को खुलवाया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रदर्शनकारियों की करतूत, एंबुलेंस रोकी, मरीजों को लाया जा रहा बाइक से अस्पताल: पुलिस

Next Post

सिपेट द्वारा 35 प्रशिक्षणार्थियों का रोजगार के लिए किया गया चयन

Next Post
सिपेट द्वारा 35 प्रशिक्षणार्थियों का रोजगार के लिए किया गया चयन

सिपेट द्वारा 35 प्रशिक्षणार्थियों का रोजगार के लिए किया गया चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d