BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी में लोगों को भगवान दिखता है, वो पॉपुलर हैं… TMC के लिए एंटी इनकंबेंसी का डर’, प्रशांत का ऑडियो वायरल

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
मोदी में लोगों को भगवान दिखता है, वो पॉपुलर हैं… TMC के लिए एंटी इनकंबेंसी का डर’, प्रशांत का ऑडियो वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चौंकाने वाले घटनाक्रम में तृणमूल कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई है. इसमें वह कथित तौर पर कह रहे हैं कि- ‘एंटी इंकम्बेंसी स्टेट के खिलाफ है. मोदी पॉपुलर हैं. ममता और मोदी पॉपुलर हैं.’ यह ऑडियो क्लिप आने के बाद प्रशांत किशोर ने सफाई भी दी है. उन्होंने ‘आग्रह’ किया है कि भाजपा पूरा ऑडियो जारी करे.

इस लीक ऑडियो में प्रशांत किशोर कथित रूप से कहते सुने जा रहे हैं, ‘बंगाल में मोदी का एक कल्ट है, जो पूरे देश में बन गया. कई लोगों को मोदी में भगवान दिखता है. खासतौर पर हिंदी भाषी मोदी के सपोर्ट बेस का कोर है. एंटी इंकम्बेंसी स्टेट के खिलाफ है. मोदी पॉपुलर हैं.’

कथित ऑडियो में  TMC रणनीतिकार ने कहा, ‘ममता और मोदी मोदी पॉपुलर हैं. बंगाल ने बीजेपी का स्वाद चखा नहीं है. लोगों को लग रहा है बीजेपी ऐसा कर देगी जो हमको अभी नहीं मिला है. एक लड्डू है जिसे टेस्ट करना चाह रहे हैं. बड़ी भीड़ इसलिए है, क्योंकि मोबिलाइज़ेशन है. और मोदी की पॉपुलेरिटी. एंटी इंकम्बेंसी, पॉपुलैरिटी, और एससी वोट्स. . . ‘  

इस ऑडियो के बाहर आने पर प्रशांत किशोर ने इस पर सफाई दी. समचाार एजेंसी ANI के अनुसार उन्होंंने कहा कि ‘मुझे बड़ी खुशी है कि बीजेपी मेरे क्लबहाउस चैट को अपने नेताओं के शब्दों से अधिक गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा कि बातचीत का अधूरा ऑडियो जारी किया गया है. उन्होंने आग्रह किया कि भाजपा पूरा ऑडियो जारी करे.’

यह ऑडियो आने लीक होने के बाद भाजपा नेता राजीव बनर्जी ने कहा कि प्रशांत किशोर की रणनीति बंगाल में काम नहीं करेगी, उनकी रणनीति विफल रही. TMC यहां समाप्त हो गई है. बंगाल में केवल नरेंद्र मोदी की रणनीति काम करेगी.’ भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि प्रशांत किशोर भी जानते हैं कि मोदी जी सर्वश्रेष्ठ हैं और उनके नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ बनाया जाएगा. लेकिन लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए वह टीएमसी से जुड़े.

(Note: BNN BHARAT इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता)

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार पुलिस के जवान की अपराधियों ने पीट-पीटकर की हत्या, पश्चिम बंगाल में छापेमारी करने गए थे

Next Post

‘नो कार’ अभियान: नगर निगम के कर्मचारियों ने चलाई साइकिल, छात्रों ने भी लिया भाग

Next Post
‘नो कार’ अभियान: नगर निगम के कर्मचारियों ने चलाई साइकिल, छात्रों ने भी लिया भाग

'नो कार' अभियान: नगर निगम के कर्मचारियों ने चलाई साइकिल, छात्रों ने भी लिया भाग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d