BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेल्फ कर्फ्यू को समझें लोग: उपायुक्त

by bnnbharat.com
May 29, 2020
in समाचार
सेल्फ कर्फ्यू को समझें लोग: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

साहिबगंज: कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये जिला प्रशासन द्वारा विभन्न प्रयास किये जा रहे हैं. इसी संबंध में आज उपायुक्त वरुण रंजन की अद्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कोरोना वायरस से बचाव तथा रोकथाम के लिए प्रखण्डों की तैयारी तथा उनके दायित्व पर समीक्षा बैठक की गयी.

बैठक में उपायुक्त ने बाहर से आ रहे प्रवसी श्रमिकों को पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने सक्रीनिंग सेंटर तथा जिस रेलवे सटेशन पर श्रमिक आ रहे वहां से बसों द्वारा उन्हें के संबंध में मजिस्ट्रेट ड्यूटी की समीक्षा की तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों से कहा कि मजिस्ट्रेट से संबंधित ब्लॉक के कर्मियों का समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को ब्लॉक लाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

समीक्षा बैठक में उपायुक्त रंजन ने कहा प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायत वार कितने लोग बाहर से आ रहे हैं लिस्ट दें तथा वहां मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कर लें.

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से उनके प्रखंड में क्वारंटाइन केंद्रों का भ्रमण कर समय समय पर वस्तुस्थिति की जानकरी लेते रहने का निर्देश दिया.

उपायुक्त वरुण रंजन ने बैठक में प्रखण्ड वार प्रखंडों में बने क्वारंटाइन केंद्रों की जानकरी ली एवं वहां उपस्थित होम गार्ड की जानकारी भी ली.

बैठक में उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को क्वारंटाइन सेंटर में सभी सुविधाएं बहाल करने का निर्देश दिया.

बैठक में सभी बीडीओ से संबंधित प्रखंड से क्वारंटाइन केंद्रों पर रखे गए लोगों की अवधि समाप्त होने पर छोड़े गए लोगों के बारे में जानकारी ली तथा सभी केंद्रों पर वैसे लोग जिनकी क्वारंटाइन अवधि पूरी हो गयी हो तथा उनका कोरोना सैंपल नेगेटिव रहा है तो उन्हें ससमय घर भेजने का निर्देश दिया.

उन्होंने सभी बीडीओ को किसी भी क्वारंटाइन केंद्र में श्रमिकों द्वारा या अन्य किसी भी लोगो के द्वारा किसी भी मूवमेंट को रोके जाने का निर्देश दिया.

बैठक में उपायुक्त वरुण रंजन ने महिलाओं एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया तथा क्वारंटाइन सेंटर इंचार्ज को केंद्र में रहने का निर्देश दिया.

उन्होंने वीडियो बैठक के दौरान कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारि क्वारंटाइन केंद्रों को मेन्यू के अनुसार भोजन दें तथा उन्हें हर समय गर्म खाना दें, इसके लिए वह ऐसी व्यवस्था करें, जिसमें उनका खाना केंद्र पर ही बन सके.

समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने हर दिन क्वारंटाइन केंद्रों पर डॉक्टर्स की टीम द्वारा श्रमिकों की जांच किये जाने को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

होम क्वारंटाइन में रहें लोगों एवं आमजनों के लिए जागरूकता अभियान की समीक्षा

बैठक में उपायुक्त ने होम क्वारंटाइन के सम्बंध में जिले में शुरू किए जाने वाले अभियान पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि बाहर से आ रहे लोगों को जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारंटाइन में भेजा जा रहा है परंतु आवश्यक यह है कि आम जन भी दर से न निकले तथा सेल्फ़ कर्फ़्यू की स्थिति बनाएं.

उन्होंने बताया लोगों को घर में रहने को लेकर जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान की शरुवात की जा चुकी है.

बैठक में उपायुक्त रंजन ने कहा कि डोर टू डोर अभियान की समीक्षा की एवं लोगों को घर पर रहने के लिए जागरूकता अभियान की जानकारी ली. साहिया तथा सेविकाओं द्वारा घर घर जा कर दोबारा सर्वे किये जाने वाले रिपोर्ट की समीक्षा की गई

उपायुक्त रंजन द्वारा पंचायत स्तर पर सोशल पुलिसिंग की समीक्षा की.

पैदल यात्रियों के लिए व्यवस्था पर चर्चा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपायुक्त वरुण रंजन ने बीडीओ को जो भी प्रखंड सीमा पर अवस्थित हैं उनके यहां सड़क मार्ग से आने वाले प्रवसी मजदूरों के लिए चेक नाका पर खाने पीने तथा वाहन की व्यवस्था की समीक्षा की तथा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त रंजन ने पैदल आने वाले श्रमिकों के लिए खाने की व्यवस्था कर तथा संबंधित जिले के सक्रीनिंग केंद्र भेजने का निर्देश दिया एवं अगर अन्य राज्यों को जा रहे हैं तो उन्हें सीमा तक भेजने की भी व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया.

बैठक में उपायुक्त ने क्वारंटाइन केंद्रों पर एंट्री एग्जिट कराने का निर्देश दिया तथा रात की आवा-जाहि पर रोक लगाने का निर्देश दिया.

बैठक में सिक्योरिटी की व्यवस्था पर चर्चा हुई एवं सिक्योरिटी को चुस्त करने का भी निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त बैठक में मनरेगा की स्थिति पर चर्चा की.

बैठक में उप विकास आयुक्त मनोहर मराण्डी, अनुमंडल पदाधिकारी पंकज साव, निदेशक एनईपी मंजू रानी स्वांसी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग: रामगढ़ से 9 कोरोना मरीज की पुष्टि

Next Post

भारत में टिड्डी दल के आक्रमण से लोगों में चिंता की लकीर

Next Post
भारत में टिड्डी दल के आक्रमण से लोगों में चिंता की लकीर

भारत में टिड्डी दल के आक्रमण से लोगों में चिंता की लकीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d