BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डोमचांच में भारत माता के मानचित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर लोगों ने दिया एकता का संदेश, अद्भुत था शहर का नजारा

by bnnbharat.com
April 6, 2020
in समाचार
डोमचांच में भारत माता के मानचित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर लोगों ने दिया एकता का संदेश, अद्भुत था शहर का नजारा

डोमचांच में भारत माता के मानचित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर लोगों ने दिया एकता का संकेत, अद्भुत था शहर का नजारा

Share on FacebookShare on Twitter

राजेश कुमार मेहता,

कोडरमा(डोमचांच): पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित करने के बाद रविवार को देशवासियों का मनोबल बढ़ाने के लिए रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर में बिजली से जलने वाली सभी बत्तियां बुझाकर घर से बाहर बालकनी, छत या दरवाजे के बाहर खड़े होकर दिया ,मोमबत्ती ,टॉर्च एवं मोबाइल का फ्लैश लाइट जला कर देशवासियों से एकजुटता का परिचय देने की अपील की थी जिसमें अपनी सकारात्मक भागीदारी प्रस्तुत कर न सिर्फ देशवासियों ने कर दिखाया बल्कि नौ मिनट के इस अल्पकाल में अपने छोटे से प्रयास से इतिहास भी रच दिया. भारतीय इतिहास में यह पहला मौका होगा जब पूरे देश में लोगों ने एक साथ घरों की लाईट ऑफ कर द्वीप जलाया होगा. नौ बजते ही देशवासियों ने बिजली से जलने वाली सारी बात्तियां बुझा दी और दिये व मोमबत्ती जला दिये. इस दौरान लोगों के घरों से निकलने वाले टॉर्च व मोबाइल के फ्लैश से मानो पूरा आसमान चकाचौंध था. इस दौरान चारों तरफ बिजली के बल्बों से निकलने वाले दूधिया रौशनी के बजाय सिर्फ दीयें, मोमबत्ती, मोबाइल फ्लैश और टॉर्च की रौशनी ही नजर आ रही थी.

डोमचांच का था अद्भुत नजारा

पीएम मोदी के आग्रह पर जिलेवासियों के द्वारा जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों व ग्रामीण इलाकों में हजारों दीयों से भारत माता का मानचित्र बनाकर द्वीप प्रज्वलित किया गया. शहर के महेशपुर मोहल्ला में महेशपुर चौक की ओर से भारत माता का मानचित्र तैयार कर उसमें द्वीप प्रज्वलित करने की व्यवस्था की गई थी. युवा व्यवसायी सोनू कुमार व कर्ण उनके सहयोगी प्रवीण कुमार, सूरज कुमार के साथ टीम का यह प्रयास काफी अद्भुत था और इस नजारे को पूरे शहरवासी शायद हमेशा याद भी रखेंगे. जहां वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ चल रहे इस जंग में देश की एकजुटता को दिखाया गया.

इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा यह दिन : सोनू और कर्ण कुमार

मौके पर युवा व्यवसायी सोनू ने कहा कि पीएम मोदी के आहवान पर रविवार की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीप, मोमबत्ती, टॉर्च एवं मोबाइल का फ्लैश लाइट जला कर देशवासियों ने कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया है. यह दिन भारतीय इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज होगा.

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां आज सारा संसार कोरोना के भय से डगमगा रहा है, वहीं पीएम मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान एकजुटता का परिचय देकर जगमगा रहा है. सभी देशवासियों ने एकता का परिचय देते हुए मोदी जी के आह्वान पर इतिहास रच डाला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहीं हुआ पावर ग्रिड पर कोई असर,  9 मिनट लाइट रही ऑफ

Next Post

कोरोना से जंग में एकजुटता का परिचय

Next Post
कोरोना से जंग में एकजुटता का परिचय

कोरोना से जंग में एकजुटता का परिचय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d