BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन के बीच आवश्यक वस्तुओं की खरीद को लेकर लोग चिंतित

by bnnbharat.com
March 25, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन के बीच आवश्यक वस्तुओं की खरीद को लेकर लोग चिंतित

लॉकडाउन के बीच आवश्यक वस्तुओं की खरीद को लेकर लोग चिंतित

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना संकट से उपजे असाधरण संकट के बीच झारखंड के शहरों से लेकर कस्बों-गांवों में आवश्यक वस्तुओं की खरीद को लेकर चिंतित नजर आ रहे है. इस दौरान राशन दुकानों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है, जिसके मुनाफाखोरी भी शुरू हो गयी है, वहीं राजधानी रांची के कई इलाकों में रसोई गैस की किल्लत उत्पन्न हो गयी है. जबकि सब्जियों के दाम भी बढ़ोत्तरी हुई है. आलू-प्याज की कीमतों में भी बेतहाशा बढ़ोत्तरी शुरू हो गयी है.

यदि राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में सुचारू नहीं हो पाती है, तो आने वाले दिनों में संकट और बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है. दूसरी तरफ वायरस के फैलाव पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सामाजिक अलगाव बनाये रखने के लिए भी ठोस कदम उठाये गये है. जगह-जगह बैरिकेट कर लोगों को रोक कर उनसे पूछताछ की जा रही है और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को जाने दिया जा रहा है, वहीं अन्य लोगों को समझा कर वापस कर दिया जा रहा है. इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस और आम लोगों के बीच बकझक भी हो रही है और कहीं-कहीं पुलिस बल का भी प्रयोग करना पड़ रहा है.

Also Read This:- 24 दिनों में संक्रमण से मौत के आंकड़े 156 गुणा बढ़े, संक्रमण में भी 52 गुणा की वृद्धि 

प्रधानमंत्री द्वारा 21दिनों तक पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद बुधवार की सुबह से ही लोगों ने जरूरी सामानों की खरीदारी शुरू कर दी. फलस्वरूप दुकानदारों ने सामान की कीमतें बढ़ा दी हैं. राजधानी रांची में सुबह-सुबह जरूरी सामानों की खरीदारी करने के लिए लोग निकल पडे़. लोगों की भीड़ देखते ही दुकानदारों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी. मंगलवार तक 650 रुपये प्रति क्विंटन बिकने वाले आलू की कीमत 25 मार्च को बढ़कर 950 रुपये हो गयी. प्याज, आटा, चावल, दाल, तेल, बेसन और अन्य सामानों की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है.

इधर, राजधानी रांची में रसोई गैस को लेकर मारामारी की स्थिति बनी है. राजधानी रांची में भी हालात अच्छे नहीं हैं. लगातार कई शिकायतें सामने आ रही हैं. उपभोक्ता की शिकायत है कि होम डिलीवरी से गैस एजेंसियां कन्नी काट कर रही हैं. मंगलवार के बाद बुधवार को भी राजधानी रांची के कई हिस्सों में गैस लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं. यह शिकायत भी आम है कि कई गैस एजेंसियां लोगों के फोन रिसीव नहीं कर रहे.

Also Read This: अगले 20 घंटे भारत के लिए भारी, ICMR की चेतावनी 

मंगलवार को ही रांची के एक युवक ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री को ट्वीट किया था. आज भी कई लोगों ने मुख्यमंत्री को गैस की किल्लतों को लेकर ट्वीट किया है. हालांकि मुख्यमंत्री इन मामलों पर तत्काल जिला प्रशासन को कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर रहे हैं. रसोई गैस जरूरी सामान के तहत आता है. कोरोना संकट को लेकर जारी लॉक डाउन के लिए पुलिस सख्ती दिखा रही है. लोग खौफ के बीच खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों के पास पहुंचे जा रहे हैं.

आज ही सुबह में रांची के कांके रोड हातमा में गैस के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गई. रांची की युवा पत्रकार प्रियंका सिंह ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रयास करना चाहिए. लोगों को भी संयम और समझदारी दिखाने की जरूरत है. इससे पहले बांधगाड़ी स्थित अदिति इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में मंगलवार को रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस को हालात संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि एजेंसी के संचालक ने अपील की है कि गैस सिलेंडर की पहले की तरह ही होम डिलीवरी होती रहेगी. अपने घरों में ही रहें, पैनिक न हों.

Also Read This:- नौका पर सवार होकर आई मां दुर्गा, करेंगी सब महामारियों का नाश

इस बीच इंडेन के मुख्य प्रबंधक हरीश दीपक ने कहा कि लोग गैस के लिए परेशान ना हों, अन्य दिनों की तरह ही लोगों के घरों पर होम डिलीवरी की जाएगी. इसके बाद भी किसी को गैस मिलने में दिक्कत है, तो लोग गैस एजेंसी या कंपनी के नंबर पर बात कर सकते हैं. दीपक ने कहा कि ग्राहकों को गैस के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए गैस एजेंसियां होम डिलीवरी सुनिश्चित करें. भारत गैस के टेरेटरी मैनेजर रजत बंसल ने कहा कि बुधवार से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का मिलकर करेंगे सामना: नीता शेखर

Next Post

लॉकडाउन: पुलिस ने बड़ी संख्या में किया वाहनों को जब्त

Next Post
लॉकडाउन: पुलिस ने बड़ी संख्या में किया वाहनों को जब्त

लॉकडाउन: पुलिस ने बड़ी संख्या में किया वाहनों को जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d