BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर दिन चार घंटे बाबा बैद्यनाथ व वासुकिनाथ मंदिर में दर्शन की अनुमति

शर्ता के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति मिली

by bnnbharat.com
August 26, 2020
in समाचार
देवघर में बाबा मंदिर और आसपास के इलाकों को NDRF की टीम कर रही है सेनेटाइज
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. झारखंड सरकार ने करीब पांच महीने बाद देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम और दुमका स्थित बाबा वासुकिनाथ धाम मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए कुछ शर्त्तां के साथ खोलने का निर्देश जारी किया है. इस संबंध में गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से देवघर और दुमका के उपायुक्त को पत्र लिखकर आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है.
राज्य के गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बुधवार को दोनों जिलों के उपायुक्तों को भेजे गये पत्र में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की अनुमति कुछ शर्तां के साथ दी गयी है. पहली शर्त यह है कि दर्शन करने वाला झारखंड का ही निवासी हो. देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में हर घंटे 50 और दुमका के वासुकिनाथ धाम में हर घंटे 40 से ज्यादा लोग दर्शन नहीं करेंगे. दर्शन उन्हीं को करने दिया जाएगा, जिनके पास ऑनलाइन एंट्री पास होगा. प्रतिदिन सिर्फ चार घंटे ही श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति मिलेगी, साथ ही दोनों जिलों के प्रशासन को विभाग की ओर से जारी कोविड-19 के मद्देनजर सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.
गौरतलब है कि बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे की तरफ से दायर जनहित याचिका में सावन महीने में बाबा भोलेनाथ के दर्शन की अनुमति देने की मांग की गयी थी. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल किया था कि कोरोना संकट काल में भीड़ न लगे, इसके लिए मंदिर में सीमित संख्या में दर्शन करने की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है. सुप्रीम ने यह भी कहा था कि सीमित संख्या में और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए लोगों को मंदिर में दर्शन करने की इजाजत दी जा सकती है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के राज्य सरकार की ओर से शर्ता के साथ सावन पूर्णिमा के दिन भी श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गयी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीट व जेईई परीक्षा को फिलहाल स्थगित किया जाना चाहिए-रामेश्वर उरांव

Next Post

केंद्र सरकार जीएसटी बकाया भुगतान में दोहरा मापदंड अपना रही है-हेमंत सोरेन

Next Post
बड़कागांव में जल्द होगा विस्थापितों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री

केंद्र सरकार जीएसटी बकाया भुगतान में दोहरा मापदंड अपना रही है-हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d