BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता महत्वपूर्ण: उपायुक्त‌

by bnnbharat.com
March 21, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता महत्वपूर्ण: उपायुक्त‌

कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता महत्वपूर्ण: उपायुक्त‌

Share on FacebookShare on Twitter

सुभाष प्रसाद सिंह,

जामताड़ा: समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त जामताड़ा गणेश कुमार की अध्यक्षता में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकथाम एवं तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के‌ वरीय पदाधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय चिकित्सक, एएनएम, जीएनएम, सहिया ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया.

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक के द्वारा संक्रमित व्यक्ति के पास किस तरह जाना है? हाथ कैसे धोना है? आदि आम सवालों का जवाब बेहतर तरीके से दिया गया.

Also Read This: अवैध शराब बनाने का मामला: राज्य में अब तक 14731 गिरफ्तारी, 1363 को जेल

सदर अस्पताल में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है. अगर कोई व्यक्ति इससे संक्रमित पाया जाता है तो पीड़ित के सैंपल लेने के बाद जांच हेतु जमशेदपुर एवं रांची भेजना है.

जब तक रिर्पोट पाॅजिटिव एवं नेगेटिव ना आ जाय, उसके बाद ही उसे अन्यत्र भेजा जाये. अगर किसी गांव एवं शहरों में 03-04 पाॅजिटिव केस सामने आ जाते हैं ता उस स्थिति में तीन किमी की परिधि को चिन्हित करते हुए उस क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों को प्रतिवेदन तैयार कर जिला माॅनिटिरींग टीम को प्रतिवेदित करेंगे ताकि ससमय इस पर रोकथाम किया जा सके.

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों सें निश्चित दूरी बनाकर रहने तथा छींक, खांसी के ड्राॅप से बचने की सलाह दी गई है.

Also Read This: 22 मार्च को अपने घरों में रहें, कोरोना वायरस के विरुद्ध संघर्ष में सहभागी बनें: डॉ ब्रजेश कुमार

मास्क लगाने की सलाह सिर्फ वैसे व्यक्तियों को दी गई है जो सर्दी खांसी से ग्रसित हो. साथ ही उपयोग किये जाने वाले मास्क के डिस्पोजल का उपाय भी ढूंढे या उसे जला दिया जाये. जिससे उसका प्रसार ना हो.

खांसने एवं छींकने वाले व्यक्तियों को एन-95 मास्क का उपयोग करने की सलाह दिया गया.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, सिविल सर्जन डाॅ आशा एक्का, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ एसके मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर माहेश्वरी प्रसाद यादव, कुण्डहित गिरिवर मिंज, डाॅ अजीत कुमार दूबे, डाॅ चंद्र किशोर साही, अस्पताल प्रबंधक वीणा वायलेट बास्की, लिपिक पंकज मंडल सहित सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्यकर्मी मौके पर मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोल आपूर्ति मामले में अडाणी, वेदांता सहित 25 कंपनियों पर CBI ने किया केस दर्ज

Next Post

मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का दोषी करार

Next Post
मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का दोषी करार

मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का दोषी करार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d