नई दिल्ली: तीन दिनों के बाद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत कमी दर्ज की गई है. यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए बुधवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे. इससे पहले तीन दिनों से इसमें कोई बदलाव नहीं आया था. यह गिरावट ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में कमी की वजह से आई है.
क्रूड ऑयल के भाव में चीन के बाहर कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी के चलते लगातार पांचवें दिन गिरावट देखी गई है. इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 71.96, 74.60, 77.62 और 74.77 रुपये है.
वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर डीजल के लिए आज ग्राहकों को पांच पैसे कम चुकाने होंगे. वहीं चेन्नई में इसमें चार पैसे की कमी आई है. इसके बाद इसका दाम क्रमश: 64.65, 66.97, 67.75 और 68.28 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

