BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लगातार 31वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिरता दर्ज

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: फ्रांस और ब्रिटेन समेत अन्य यूरोपीय देशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की दूसरी लहर के जोर पकड़ने से तेल की मांग कमजोर पड़ने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को लगातार 31वें दिन भी कोई घटबढ़ नहीं हुई.

यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के साथ ही अब फिर कई देश लॉकडाउन का एलान कर चुके हैं. फ्रांस के बाद अब इंग्लैंड में भी लॉकडाउन का एलान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कर दिया है. लॉकडाउन 05 नवंबर से शुरू होगा और 02 दिसंबर तक चार सप्ताह चलेगा. इससे ईंधन की खपत पर असर पड़ेगा. लाॅकडाउन के दौरान पब, रेस्तरां, गैर जरूरी दुकानें और दूसरी सुविधाओं के संचालन पर पाबंदी रहेगी.

घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 41 दिन से स्थिर हैं. पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बहुत उठापटक देखने को नहीं मिल रही है. अमेरिका में तेल भंडारण बढ़ने और मांग को लेकर चिंता से कच्चे तेल में कमजोरी बनी हुई है. वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से मांग को लेकर भी चिंता सता रही है. अमेरिका और यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिंता है.

https://bnnbharat.com/youth-arrested-with-fake-currency/
https://bnnbharat.com/lucknow-airport-in-the-hands-of-adani-group/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाखों की नकली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post

यातायात माह का हुआ शुभारम्भ, सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

Next Post
यातायात माह का हुआ शुभारम्भ, सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

यातायात माह का हुआ शुभारम्भ, सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d