BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवघर में पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मार 9.61 लाख की लूट

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
अपराधियों ने हथियार के बल पर घर से लाखों की लूटपाट की
Share on FacebookShare on Twitter

देवघरः  जसीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर 9.61 लाख रूपया लूट लिया. घटना के संबंध में बताया गया कि आईओसीएल के जुबली पैट्रोल पंप के अकाउंटेंट  किंसू सामंता व मैनेजर महावीर यादव पेट्रोल पंप का पैसा जमा कराने बाइक से जसीडीह एसबीआई जा रहे थे. पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया.

पेट्रोल पंप का बाइक चला रहे किंसू को कुछ शक हुआ और उसने बाइक को पीछे  छोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन बदमाश वापस लौट आए. पेट्रोल पंप कर्मियों ने उधर से गुजर रहे लोगों को मदद के लिए  रोकने  को कहा लेकिन कोई नहीं रुका. इस दौरान बदमाश करीब आ गए थे और उन्होंने रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया. किंसू और महावीर ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने किंसू के पैर में गोली मार दी. गोली उसके बाएं पांव के जांघ पर जाकर लगी. उसके बाद बदमाशों ने उसके सिर पर पिस्तौल के बट से तीन बार प्रहार किया जिस कारण सर फट गया  और किंसू घायल होकर वहीं गिर पड़ा. इसी बीच बदमाशों का बिना नंबर का टीवीएस अपाचे बाइक का चाबी टूट गया जिस कारण गाड़ी स्टार्ट नहीं होने लगा.

बदमाशों ने पेट्रोल पंप के स्टाफ का हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक  छीन लिया और लूटा गया रुपया लेकर चकाई की ओर तेजी से भाग निकले. घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया. सूचना मिलने पर एसडीपीओ विकास चंद श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और कर्मियों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी से 9.61  लाख रुपया लूट लिया गया है. लुटेरों का बिना नंबर का टीवीएस अपाचे गाड़ी पुलिस ने बरामद कर लिया है . बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पंप कर्मियों ने बताया है कि बदमाश उनकी बाइक लेकर भागे हैं. जिस बाइक से वह भागे हैं उसकी तलाश की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश का रक्षा बजट 15 वर्षों में सबसे अधिक 18.75% बढ़ाया : राजनाथ

Next Post

अमेजन पर करते हैं ज्यादा शॉपिंग तो इस क्रेडिट कार्ड से मिलेगा एक्सट्रा फायदा

Next Post
अमेजन पर करते हैं ज्यादा शॉपिंग तो इस क्रेडिट कार्ड से मिलेगा एक्सट्रा फायदा

अमेजन पर करते हैं ज्यादा शॉपिंग तो इस क्रेडिट कार्ड से मिलेगा एक्सट्रा फायदा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d