BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद के खिलाफ एनआईए जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में कल दाखिल होगा पीआईएल

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
भाजपा,फ्लोर पर अपनी बात रखेगी….विरंची नारायण
Share on FacebookShare on Twitter

बीजेपी नेता की ओर से दाखिल की जाएगी याचिका

रांची:- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा जेल मैनुअल का उल्लंघन कर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने की कोशिश को लेकर एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की ओर से झारखंड उच्च न्यायालय में पीआईएल दर्ज करने का निर्णय लिया गया है.

अधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि लालू प्रसाद द्वारा जेल मैनुअल का उल्लंघन करने के मामले को आरोपों को लेकर आज ही हाईकोर्ट में पीआईएल दर्ज किया जाना था, लेकिन आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अब गुरुवार को याचिका दाखिल की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लालू प्रसाद की ओर से जेल मैनुअल का उल्लंघन कर विधायकों के खरीद-फरोख्त की कोशिश की गयी है, उस मामले में झारखंड सरकार और पुलिस महानिदेशक समेत अन्य को पार्टी बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि रिम्स के चिकित्सक और सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मियों की मदद से लालू प्रसाद लगातार फोन पर बातचीत कर रहे हैं, इस मामले की गहन छीनबीन जरूरी है और अदालत को भी मामले को संज्ञान में लेना चाहिए.

इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आज नई दिल्ली में अपने सांसद आवास में गृह प्रवेश के बाद दूरभाष पर बताया कि जिस तरह से राज्य में कानून की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं, वह शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि पार्टी इसके खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी. 

दूसरी तरफ, बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लालू प्रसाद लगातार रांची के केली बंगले से ही चुनावी रणनीति का संचालन करते रहे और आरजेडी नेताओं से मिलते-जुलते रहे. उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी सूचना मिली है कि लालू प्रसाद ने टिकट के एवज में बोरा-बोरा भरकर पैसे की वसूली की, जैसे ही आरजेडी का टिकट कंफर्म हो जाता है, वे रांची में ही प्रत्याशियों से पैसा डाउन करा लेते थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई के ठीक पहले भाजपा नेता उन्हें बदनाम करने में जुट जाते हैं-कांग्रेस

Next Post

लापता तीन युवकों का शव बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post
पूजा बाद लौटने वाले लोगों की कोरोना जांच को लेकर विशेष अभियान

लापता तीन युवकों का शव बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d