रांची: झारखंड में मॉनसून की विदाई के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है. रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही बक्से में बंद गर्म कपड़े निकलने लगे है. दिन में हल्की गर्मी और शाम ढ़लते ही कपड़े की तलब लोगों को महसूस होने लगी है.
शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर को है, इससे पहले ही सुबह और शाम में गुलाबी ठंड ने दस्तक से मौसम खुशनुमा बन गया है, लेकिन आने वाले समय में ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान में अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज होने की संभावना है.
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया. इससे चार दिन 24 दिन पहले 24 अक्टूबर को रांची का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री था, पिछले चार दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हुई.
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, अगले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान आम तौर पर साफ रहेंगे. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है, वहीं अधिक तापमान सामान्य रहने की संभावना है.